{"_id":"65605a4936495bb7ca0abc5b","slug":"rajasthan-election-2023-highest-polling-station-built-in-shergaon-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Polls: शेरगांव में बना सबसे ऊंचा मतदान केंद्र; यहां जंगल के रास्ते 18 किमी पैदल चलकर जाएगा मतदान दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Polls: शेरगांव में बना सबसे ऊंचा मतदान केंद्र; यहां जंगल के रास्ते 18 किमी पैदल चलकर जाएगा मतदान दल
Fri, 24 Nov 2023 01:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:41 PM IST
सार
सुगम और समावेशी मतदान के लिए निर्वाचन विभाग ने दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों में मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 4921 फुट की ऊंचाई पर स्थित शेरगांव में पहली बार मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां वन कर्मियों की मदद से जंगल के रास्ते से होकर जाएगा मतदान दल।
विज्ञापन
सबसे ऊंंचे मतदान केंद्र शेरगांव के लिए मतदान दल रवाना।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में सुगम और समावेशी मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश में दुर्गम, दूरदराज और कम आबादी वाले क्षेत्रों में भी निर्वाचन विभाग ने मतदान केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि कोई भी मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंच नहीं पाने के कारण मताधिकार से वंचित न रहे, इस दिशा में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुर्गम पहाड़ी इलाकों से लेकर, बहुत कम आबादी वाले मरुस्थलीय क्षेत्र में भी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
शेरगांव में पहली बार बनाया गया मतदान केंद्र
गुप्ता ने बताया कि सिरोही जिले के आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4921 फुट की ऊंचाई पर स्थित शेरगांव के मतदाता इस वर्ष पहली बार अपने ही गांव में मतदान कर पाएंगे। मतदान दल फोरेस्ट गार्ड की मदद से घने जंगल में करीब 18 किलोमीटर तक पगडंडियों पर पैदल चलकर इस मतदान केंद्र तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यहां 117 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। पहले शेरगढ़ के मतदाताओं को वोट देने के लिए दूरदराज के एक और उतरज गांव में मतदान केंद्र तक आना होता था। इस बार, उतरज गांव में 238 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बाड़मेर में मरुस्थलीय क्षेत्र में महज 35 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र
उन्होंने बताया कि बाड़मेर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित बाड़मेर का पार गांव में महज 35 मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र बनाया जा रहा है। बाड़मेर जिले के ही एक अन्य गांव मंझोली में 49 मतदाताओं के लिए पहली बार मतदान केंद्र बनाया जा रहा है। इस बार इस गांव के मतदाताओं को वोट देने के लिए पांच किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा। कांटल का पार गांव में 50 मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र बनाया जा रहा है।
मेनाउ मतदान केंद्र पर केवल 50 मतदाता
गुप्ता ने बताया कि जैसलमेर के मेनाउ मतदान केंद्र पर केवल 50 मतदाता हैं। मतदान के दिन वहां टेंट में एक अस्थायी बूथ स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धौलपुर जिले के बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में काली तीर मतदान केंद्र भी पहली बार बनाया जाएगा। डांग क्षेत्र में स्थित इस मतदान केंद्र पर 682 मतदाता हैं। पहले यहां के मतदाताओं को 7.5 किलोमीटर दूर स्थित मतदान केंद्र पर जाना होता था।