फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Election 2023: Gajendra Shekhawat says BJP is forming govt in Rajasthan, Congress's ship is sinking

Rajasthan Election: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता का बड़ा दावा; कहा- राजस्थान में BJP आ रही, कांग्रेस डूब रही

Wed, 08 Nov 2023 02:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 Nov 2023 02:35 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: जयपुर में भाजपा नेता गजेंद्र शेखावत ने कहा कि इस डूबते जहाज को छोड़कर कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे भाजपा में उत्साह का वातावरण है। आज सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। यह तय है कि भाजपा आएगी, कांग्रेस जाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Gajendra Shekhawat says BJP is forming govt in Rajasthan, Congress's ship is sinking
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा के तहसील कार्यालय और जिला कार्यालय से लेकर प्रदेश कार्यालय तक नित्य प्रतिदिन हजारों लोग भाजपा के परिवार में शामिल हो रहे हैं। यह इस बात का द्योतक है कि भाजपा आ रही है और कांग्रेस का जहाज डूब रहा है।

विज्ञापन


'भाजपा आएगी और कांग्रेस जाएगी, यह तय'
बुधवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि इस डूबते जहाज को छोड़कर कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सांगानेर से विष्णु लाटा जी हमारे अपने थे। फिर से उनकी घर वापस हुई है। सुनीता भाटी पश्चिमी राजस्थान में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। इससे भाजपा में उत्साह का वातावरण है। आज सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। यह तय है कि भाजपा आएगी, कांग्रेस जाएगी।
विज्ञापन


बिहार के सीएम नीतीश पर भी साधा निशाना
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं पर दिए गए बयान पर माफी मांगने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब अनर्गल बयान देने वालों के माफी मांगने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस की गारंटी यात्रा में मंदिर और देवरे ढोकने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि जिन लोगों ने मंदिर तोड़े, शिवालय तोड़े, धर्म के नाम पर तुष्टीकरण किया, वे अब कमीज के ऊपर जनेऊ पहनकर अपने आप को धार्मिक बताने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जनता सब समझती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed