फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: ED IN Action Over Paper Leak Scandal in Rajasthan

Rajasthan Election 2023: पेपर लीक मामले में डोटासरा के घर ईडी के छापे, सीएम गहलोत के बेटे वैभव को समन

Thu, 26 Oct 2023 12:53 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 26 Oct 2023 12:53 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: प्रवर्तन निदेशालय ने पेपर लीक प्रकरण में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर छापा मारा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव को समन भेजा है। 

विज्ञापन
Rajasthan: ED IN Action Over Paper Leak Scandal in Rajasthan
ईडी ने डोटासरा के बंगले पर छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले ईडी के छापों ने सियासी तूफान ला दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापे मारे हैं। पेपर लीक प्ररकण में ईडी की टीम ने डोटासरा के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर दबिश दी। एक टीम उनके निजी आवास सीकर भी पहुंची। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी समन जारी किया गया है। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। वैभव पर फेमा कानून के उल्लंघन का आरोप है। उनसे इस पर ही पूछताछ होगी।  

विज्ञापन


हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ले चुके निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला पर भी ईडी का एक्शन हुआ है। हुडला को कांग्रेस ने महुआ से अपना प्रत्याशी बनाया है। डोटासरा के सीकर और जयपुर आवास पर छापे मारे हैं। ईडी ने कुल 12 स्थानों पर कार्रवाई की है। जयपुर में तीन और सीकर में दो ठिकाने शामिल हैं। उधर, सीकर से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीमों ने सुबह डोटासरा के निवास पर सर्च की कार्रवाई की। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। करीब एक दर्जन अधिकारियों ने सुबह 9:30 बजे नवलगढ़ रोड स्थित पीएससी के गोविंद डोटासरा के निवास पर यह कार्रवाई की है | सीकर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता रिठाला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे। घर के बाहर ही धरना देते हुए ईडी और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र सरकार जान-बूझकर बदले की कार्रवाई की और दबाव बनाने के लिए ईडी की कार्रवाई करवा रही है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में आने के बाद से आए हुडला निशाने पर
कांग्रेस में शामिल होने के बाद ही हुडला भी ईडी के निशाने पर आए हैं। पेपर लीक मामले को भाजपा सांसद किरोड़ीलाल लगातार उठा रहे हैं। हुडला और किरोड़ी को एक-दूसरे का धुर विरोधी माना जाता है। टीम का छापा पडने की भनक लगते ही और हुडला मौके से फरार हो गए। हुडला की फरारी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने लगाए भाजपा पर आरोप
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 25 अक्टूबर को कांग्रेस ने महिलाओं के लिए गारंटी लॉन्च की। वहीं, 26 अक्टूबर को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के यहां ईडी की रेड हुई। मेरे बेटे वैभव को हाजिर होने का समन मिला है। अब आप समझ सकते हैं कि जो मैं कहता आ रहा हूं कि राजस्थान के अंदर ईडी की रेड रोज इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके। दोपहर को गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें ईडी के छापों को लेकर वह बयान दे सकते हैं। 




खरगे ने भी उठाए कार्रवाई पर सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खऱगे ने भी ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चुनाव आते ही ईडी, सीबीआई, आईटी आदि भाजपा के असली पन्ना प्रमुख बन जाते हैं। राजस्थान में अपनी निश्चित हार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चला अपना आखिरी दांव! ईडी ने छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव अभियान में उतरते हुए कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मोदी सरकार की तानाशाही लोकतंत्र के लिए घातक है। हम एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ते रहेंगे। जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। 


वैभव गहलोत से इन मुद्दों पर होगी पूछताछ!
ईडी ने वैभव गहलोत को समन जारी किया है। इस दौरान वे उनकी प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप पर सवाल होंगे। इसके साथ ही वे जिन फर्मों में निदेशक, एमडी और ट्रस्टी हैं, उनसे जुड़े सवाल रहेंगे। 2007 से अब तक के खुद के और परिवार की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा भी सवालों में घिरा है। उनके भारत के बाहर के व्यवसाय की जानकारी के साथ ही 2007 के बाद के ट्रांजेक्शन की जानकारी भी ली जाएगी। ट्रायटन होटल एंड रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, वर्धा एंटरप्राइज, नोबेल इंडिया कंस्ट्रक्शन, मयंक शर्मा EPL कंपनी, हितेश, अशोक और नरेंद्र सहित कई मुद्दों पर बातचीत होगी!

डोटासरा के घर पहुंचे समर्थक 
गोविंद डोटासरा के घर ईडी के छापे की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता उनके घऱ पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता आऱसी चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ बात करने वाले नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आईटी का दुरुपयोग किया जा रहा है। गोविंद सिंह डोटासरा पर बदले की कार्रवाई की जा रही है। चुनावों के समय पर हम कहते आए हैं कि अनुसूचित जाति, अऩुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों पर प्रहार कर रही है। पेपर लीक के बहाने से ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है। 


कलाम कोचिंग सेंटर से है डोटासरा का कनेक्शन
पिछले महीने भी ईडी ने पेपर लीक प्रकरण में कलाम कोचिंग सेंटर के संचालकों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी। ईडी को पेपर लीक प्रकरण से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। डोटासरा का बेटा कलाम कोचिंग सेंटर के संचालक मंडल में हैं। इस वजह से डोटासरा के घर पर यह कार्रवाई हुई है। कलाम कोचिंग का नाम विधानसभा में भी उठ चुका है। एक साथ कई सिलेक्शऩ आरएएस भर्ती परीक्षा में देने के कारण यह कोचिंग चर्चा में रही है। इस कार्रवाई के बाद कुछ गिरफ्तारियां भी हो सकती है।

पेपर लीक राजस्थान में एक बड़ा सियासी मुद्दा
पेपर लीक मामला राजस्थान के विधानसभा चुनावों में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। डोटासरा के जयपुर में तीन, सीकर में 2 जगह ईडी का छापा पड़ा है। इसी तरह हुडला के सहयोगी राजेंद्र गुप्ता, सुभाष बालाहेड़ी, CA राजेंद्र गुप्ता और बिजनेस सहयोगी निधि शर्मा के घर भी ईडी की टीमें पहुंचीं। निधि शर्मा के भाई दीपक और ललित भी जांच के दायरे में आ गए हैं। 

मोदी ने दी थी गारंटी
राजस्थान में कांग्रेस की गारंटियों पर पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा में बोले थे कि मैं एक बात की गारंटी देना चाहता हूं कि पेपर लीक प्रकरण में राजस्थान के साथ जो धोखा हुआ है भाजपा उसकी तह तक जाएगी। बुधवार को झुंझुनू में कांग्रेस ने दो बड़ी गारंटी लांच कर राजीनीतिक माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश की। इसके बाद गुरुवार को सुबह-सुबह ईडी की कार्रवाई से उसके लिए दो नए फ्रंट खुल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed