{"_id":"647d924493b26737d70aed89","slug":"rajasthan-ed-entry-in-reet-paper-leak-case-raids-on-several-places-of-accused-including-katara-bishnoi-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: REET पेपर लीक केस में ED की एंट्री, कटारा-विश्नोई सहित अन्य आरोपियों के कई ठिकानों पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: REET पेपर लीक केस में ED की एंट्री, कटारा-विश्नोई सहित अन्य आरोपियों के कई ठिकानों पर छापे
Mon, 05 Jun 2023 03:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Jun 2023 03:38 PM IST
सार
राजस्थान के बहुचर्चित रीट पेपर लीक मामले में ईडी की एंट्री हो गई है। पेपर लीक और पेपर खरीद-फरोख्त में शामिल बाड़मेर के ठेकेदार भजनलाल बिश्नोई के घर सुबह से ही ईडी की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
ED की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भजनलाल बिश्नोई रीट पेपर लीक मामले में जेल भी जा चुका है। भजनलाल बिश्नोई की गिरफ्तारी ने पूर्व में बड़ी सुर्खियां बटोरी थी। बिश्नोई ठेकेदारी के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय है और कई नेताओं के साथ नज़दीकियों की बात भी सामने आई थी। पूर्व में बाड़मेर से पेपर लीक मामले में कई लोगों के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन
एसओजी ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन भजनलाल बिश्नोई का सहयोगी मनोज नामक व्यक्ति फरार हो गया था। आशंका है कि ईडी पेपर लीक मामले में मनी लांड्रिंग की जांच कर रही है। फिलहाल, पूरे मामले में कोई भी अधिकारी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
आरपीएससी के मेंबर रहे बाबूलाल कटारा के डूंगरपुर निवास पर भी ईडी की छापेमारी की सूचना है। जबकि बाड़मेर में ठेकेदार भजनलाल बिश्नोई के महावीर नगर स्थित घर पर छापा पड़ा है। दोनों जगह ईडी के साथ सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ भी पहुंची है।
विज्ञापन
कौन है बाबूलाल कटारा?
डूंगरपुर के बाबूलाल कटारा ने 15 अक्टूबर 2020 में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के मेंबर का कार्यभार संभाला था। बाबूलाल कटारा का चयन राजस्थान लोक सेवा आयोग के सांख्यिकी अधिकारी, आयोजना विभाग के पद पर हुआ था। इसके बाद उसने जिला सांख्यिकी अधिकारी डूंगरपुर और बाड़मेर में काम किया था। 1994 से 2005 तक भीम, राजसमंद, खैरवाडा, डूंगरपुर, सागवाडा, सुमेरपुर और उदयपुर में काम किया। साल 2013 में सचिवालय में आयोजना विभाग संयुक्त निदेशक रहा। वह उदयपुर में आदिम जाति शोध संस्थान निदेशक के पद पर भी रहा। इसके बाद आरपीएससी के मेंबर के रूप में सरकार ने नियुक्ति दी।
बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा बोले- मुझे भरोसा है रीट पेपर लीक में ईडी मगरमच्छों को पकड़ेगी
ईडी की कार्रवाई और पेपर लीक के मुद्दे पर बीजेपी सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि वैसे तो दर्जनों पेपर राजस्थान में लीक हुए। रीट का बहुत बड़ा पेपर था। 26 लाख बेरोजगारों से यह जुड़ा हुआ था। उसको लेकर ईडी राजस्थान में छापेमारी कर रही है। सरकार ने केवल मछलियों को पकड़ा था, मगरमच्छों को नहीं। मुझे भरोसा है कि ईडी इन मगरमच्छों को पकड़ेगी। मुंह का खाया हुआ नाक से निकालेगी। डीपी जारोली को बर्खास्त किया या जो एलएलए, मंत्रियों, सीएमओ के नाम हैं, वो सब नपेंगे। ऐसा भरोसा है कि ईडी राजस्थान में बेरोजगारों के साथ में निश्चित रूप से न्याय करेगी। जिनकी आशा राजस्थान सरकार ने तोड़ दी थी। सीबीआई से जांच नहीं करवाई थी और एसओजी ने प्रकरण दबा दिया था। क्योंकि एसओजी के जांच अधिकारी भी पेपर लीक से जुड़े हुए हैं।