फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Deputy CM Diya Kumari says Meera Mahotsav will be included in tourism calendar

Rajasthan: डिप्टी सीएम दीया कुमारी बोलीं- टूरिज्म कैलेंडर में शामिल होगा मीरा महोत्सव

Fri, 16 Aug 2024 03:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Aug 2024 03:43 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि मीरा महोत्सव को और अधिक बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मीरा स्मारक का अवलोकन कर वहां पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी देखा।

विज्ञापन
Rajasthan Deputy CM Diya Kumari says Meera Mahotsav will be included in tourism calendar
मीरा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बताया कि मेड़ता का मीरा महोत्सव शीघ्र ही राज्य कैलेंडर में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि इस हेतु पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मेड़ता सिटी में सवा पांच सौ साल से उपखंड स्तर पर मीरा महोत्सव मनाया जाता रहा है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी इस बार उपखंड स्तर पर मनाए जा रहे मीरा महोत्सव 2024 में शामिल होने के लिए 14 अगस्त बुधवार को मेड़ता पहुंची थी। जहां पर उन्होंने उक्त घोषणा की। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र वासियों की ओर से मीरा महोत्सव को पर्यटन विभाग के कैलेंडर में शामिल किए जाने की मांग निरंतर हो रही थी, जिसे उप मुख्यमंत्री ने पूरा किया है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि मीरा महोत्सव को और अधिक बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मीरा स्मारक का अवलोकन कर वहां पर्यटन विकास की संभावनाओं को भी देखा। उन्होंने कहा कि मीराबाई ने बाल्यकाल से ही भक्ति का मार्ग चुना। हम सौभाग्यशाली है कि मां मीरा जैसी कृष्ण भक्त का राजस्थान में जन्म हुआ। इस सांस्कृतिक विरासत को आज की पीढ़ी भूलती जा रही है। इसको जिन्दा रखने इतिहास बताने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed