फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Crime ABVP leader beaten to death with sticks and rods in Churu was partying with friends

Rajasthan Crime: चूरू में ABVP नेता की लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीट कर हत्या, दोस्तों संग पार्टी कर रहा था

Sun, 03 Nov 2024 12:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 03 Nov 2024 12:02 PM IST
सार

राजस्थान के चूरू जिले में बदमाशों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेता की लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। बदमाशों ने बीच-बचाव करने वाले युवक को भी मार-मार कर घायल कर दिया। घटना 12 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Crime ABVP leader beaten to death with sticks and rods in Churu was partying with friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चूरू में हथियारबंद बदमाशों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेता नरेंद्र  प्रजापत की लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह के मुताबिक, मृतक नरेंद्र प्रजापत के चाचा पुलिस में छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


बता दें कि मामला किराए के विवाद से जुड़ा हुआ है। हत्यारों ने कुछ दिनों पहले ही गाड़ी के किराए को लेकर नरेंद्र के साथ मारपीट की थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, नरेंद्र प्रजापत अपने दोस्तों के साथ अर्जुन सिंह की दुकान पर पार्टी कर रहे थे। पार्टी के बाद नरेंद्र घर के लिए रवाना हो गया। नरेंद्र के साथ उसका दोस्त अमजद बाइक पर आगे चल रहा था। वहीं, बाकी लोग कार में पीछे आ रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान बूटियां निवासी अमित और शुभम ढाका एक काले रंग की थार जीप में बैठकर आए और नरेंद्र को डाबला गांव के पास रोक लिया। इसके बाद शुभम ढाका, अमित और चार अन्य लोगों ने लाठी-डंडे और सरियों से नरेंद्र के सिर पर वार किए। अमजद बीच-बचाव करने आया तो उसको भी घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी गाड़ी में बैठकर भाग गए। नरेंद्र को डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट के आधार पर करीब एक दर्जन लोगों को डिटेन किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed