{"_id":"6a79952d818f84c9d508aa81","slug":"rajasthan-cricket-association-elections-scheduled-for-september-29-election-officer-appointed-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4596207-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: RCA चुनाव की तारीख तय, 29 सितंबर को होगा मतदान; सात सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: RCA चुनाव की तारीख तय, 29 सितंबर को होगा मतदान; सात सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
Mon, 10 Aug 2026 09:49 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:49 PM IST
सार
राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। RCA के चुनाव 29 सितंबर 2026 को होंगे और इसी दिन मतदान की जरूरत पड़ने पर वोटिंग के साथ परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन, जयपुर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के चुनाव को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में बड़ी खबर सामने आई है। आरसीए की ओर से चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम पेश कर दिया गया है। इसके अनुसार, राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव 29 सितंबर 2026 को होंगे। चुनाव कार्यक्रम आरसीए के प्रशासक भास्कर ए. सावंत की ओर से पेश किया गया। अधिवक्ता रवि भोजक ने अदालत के समक्ष चुनाव कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
23 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा
चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 7 सितंबर 2026 को चुनाव का नोटिस जारी होने के साथ होगी। इसके बाद 12 सितंबर से 16 सितंबर तक मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई 16 सितंबर से 21 सितंबर के बीच निर्वाचन अधिकारी के समक्ष होगी। इसके बाद 23 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
24 सितंबर को उम्मीदवार दाखिल करेंगे नामांकन
कार्यक्रम के मुताबिक, 24 सितंबर को उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और उसी दिन पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 28 सितंबर निर्धारित की गई है। यदि चुनाव में एक से अधिक उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होता है और मतदान की आवश्यकता पड़ती है, तो 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। आरसीए चुनाव के लिए ए.के. पांडे को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एक और बेटी बनी मिसाल: पिता के निधन के बाद नौ साल की रोहिणी को बांधी गई पगड़ी, सदियों पुरानी परंपरा टूटी
दरअसल, आरसीए में चुनाव लंबे समय से विवाद और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बीच अटके हुए थे। राजस्थान हाईकोर्ट ने जुलाई में आरसीए के लिए भास्कर ए. सावंत को प्रशासक नियुक्त करते हुए प्रबंध समिति के चुनाव तीन महीने के भीतर कराने और चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के निर्देश दिए थे। अब चुनाव कार्यक्रम सामने आने के बाद आरसीए की नई प्रबंध समिति के गठन का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। 29 सितंबर को होने वाला चुनाव यह तय करेगा कि राजस्थान क्रिकेट संघ की कमान आगे किसके हाथों में जाती है।