राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा संपन्न: 3.76 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने लिखा पर्चा, 72 प्रतिशत रही उपस्थिति
Rajasthan Constable Recruitment Exam 2025: दो दिन चली इस परीक्षा में कुल 3,76,902 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि आवेदन करने वालों की संख्या 5,24,740 थी। इस प्रकार लगभग 72 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 10,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। दो दिन चली इस परीक्षा में कुल 3,76,902 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि आवेदन करने वालों की संख्या 5,24,740 थी। इस प्रकार लगभग 72 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई।
21 जिलों में हुआ आयोजन
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी कि रविवार, 14 सितंबर को जिला पुलिस कांस्टेबल, इंटेलिजेंस, आरएसी और एमबीसी के कांस्टेबल सामान्य व चालक पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई।
पहली पारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 582 परीक्षा केंद्रों पर हुई, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक 580 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। इन दोनों पारियों में तीन लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए।
10,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
भर्ती में कुल 10,000 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें कांस्टेबल सामान्य नॉन-टीएसपी के 8512 पद, टीएसपी क्षेत्र के 867 पद, चालक नॉन-टीएसपी के 503 पद, चालक टीएसपी के 47 पद और कांस्टेबल बैंड के 71 पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Kota News: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, चप्पे-चप्पे पर रही निगरानी
इसके अलावा हाल ही में गठित आरएसी की तीन महिला बटालियनों अमृता देवी, कालीबाई और पदमनी देवी के लिए 1500 पद तथा पुलिस दूरसंचार विभाग में आईटी कांस्टेबल के 1469 पद भी जोड़े गए हैं।
बैंड पद के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा नहीं
भर्ती बोर्ड ने बताया कि कांस्टेबल बैंड पद के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं रखा गया है। अन्य पदों के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस तरह राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो गई, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लेकर अपने भविष्य को संवारने की उम्मीदें जताईं।
यह भी पढ़ें- कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025: श्रीगंगानगर में प्रश्नपत्र बॉक्स की अदला-बदली, 20 मिनट देरी से शुरू हुई परीक्षा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.