{"_id":"66ffce4a1ba11825070f51c3","slug":"rajasthan-constable-recruitment-2023-selection-process-is-in-the-last-round-result-will-be-released-soon-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Constable Recruitment: कांस्टेबल भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया आखिरी दौर में, जल्द जारी होगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Constable Recruitment: कांस्टेबल भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया आखिरी दौर में, जल्द जारी होगा परिणाम
Fri, 04 Oct 2024 04:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:45 PM IST
सार
अंतिम दौर की दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची शीघ्र ही तैयार कर संपूर्ण परीक्षा का अंतिम परिणाम जल्द ही पुलिस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर पुलिस मुख्यालय की ओर से कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत विज्ञापित 3,578 पदों के लिए आयोजित की गई सभी दौर की परीक्षा विभाग द्वारा संपन्न कराई जा चुकी है। अंतिम दौर की दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची शीघ्र ही तैयार कर संपूर्ण परीक्षा का अंतिम परिणाम जल्द ही पुलिस वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही इसे अभ्यर्थियों से संबंधित जिलों के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कराया जाएगा।
विज्ञापन
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) राजस्थान बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिये 13 व 14 जून, 2024 तक आयोजित कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों में कॉन्स्टेबल चालक, घुड़सवार, श्वान दल एवं बैण्ड पद के अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा 23 से 25 सितम्बर 2024 तक रेंज मुख्यालय स्तर पर आयोजित करवाई गई थी।
विज्ञापन
एडीजी पाण्डेय ने बताया कि अभ्यर्थियों के अन्तिम चयन की कार्रवाई के लिये आवेदित जिला व यूनिट कार्यालय के लिए गठित चयन बोर्ड को निर्देशित किया गया है। चयन बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों के अन्तिम चयन की कार्रवाई शीघ्र ही सम्पादित की, जाकर चयन सूचियां नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर विभाग की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थी अपने अन्तिम परिणाम के लिए आवेदित जिला व यूनिट कार्यालय से समन्वय स्थापित कर सकते हैं। साथ ही पुलिस विभाग की वेबसाइट को अधिकारिक सूचना के लिए नियमित रूप से चेक करते रहे।