फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : CM laid the foundation stone of Govardhan Parikrama Project, development will take place in 4 zone

Rajasthan News : मुख्यमंत्री ने किया गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना का शिलान्यास, चार जोन में होगा विकास

Mon, 16 Dec 2024 09:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 09:08 AM IST
सार

सीएम भजनलाल शर्मा ने कल गिरिराज परिक्रमा के लिए विकास परियोजना का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से गोवर्धन क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार होगा।

विज्ञापन
Rajasthan : CM laid the foundation stone of Govardhan Parikrama Project, development will take place in 4 zone
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को डीग में पूंछरी का लौठा एवं गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराजजी के आशीर्वाद से राज्य को समृद्ध बनाने के हमारे सपने को हम शत-प्रतिशत पूरा करेंगे। यह परियोजना इस पावन धाम की आध्यात्मिक खूबसूरती को और बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में तीर्थ स्थलों का विकास तेजी से हो रहा है, साथ ही हम बुनियादी ढांचे का भी तेजी से निर्माण कर रहे हैं। विशेषकर सड़कों और एक्सप्रेस वे के निर्माण के कार्यों में हम निरंतर प्रगति कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को लाभ होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का जिक्र करते हुए कहा कि हर साल करीब 2 करोड़ श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा करते हैं और यह परिक्रमा भारतीय परिवारों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। यह विकास परियोजना इस धाम की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सुंदरता को न केवल बनाए रखेगी, बल्कि इसे और बढ़ावा देगी।
विज्ञापन


चार जोन में विकास की योजना

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गोवर्धन परिक्रमा पथ के विकास को चार जोन में बांटकर किया जाएगा :

पहला जोन – इस जोन में श्रीनाथजी मंदिर, पूंछरी का लौठा मंदिर, दाऊजी का मंदिर, गंगा मंदिर, नरसिंह जी मंदिर, अप्सरा कुंड, नवल कुंड, फाउंटेन, राधा वाटिका, बॉटेनिकल गार्डन, मयूर वाटिका, विष्णु अवतार गार्डन जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटक स्थल विकसित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा जोन – इस क्षेत्र में भव्य प्रवेश और निकास द्वार, मार्ग का सौंदर्यीकरण, रोशनी, विश्राम मंडप, पेयजल सुविधाएं, फूड जॉइंट्स और भगवान श्री कृष्ण से संबंधित मूर्तियां तथा गैलरियों का निर्माण किया जाएगा।

तीसरा जोन – इस क्षेत्र में एंट्री प्लाजा, ग्रीन कैनाल वाटर फ्रंट, पार्किंग स्थल, भजन और कीर्तन स्थल, पौराणिक आर्ट गैलरी, गिरिराज जी म्यूजियम, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

चौथा जोन – इस जोन में 250 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का निर्माण होगा जो श्रद्धालुओं का प्रमुख आकर्षण बनेगी। साथ ही, आश्रम गांव, मेडिटेशन हॉल, गौशालाएं, राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट बाजार का भी विकास किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के वित्त पोषण और अटूट समर्थन के लिए वेदांता समूह का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस परियोजना से गोवर्धन क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूंछरी का लौठा एवं गोवर्धन परिक्रमा विकास परियोजना से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed