फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Bhajanlal Sharma makes big announcement separate directorate created for ministerial employees

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा एलान, मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए बनेगा अलग निदेशालय

Wed, 12 Mar 2025 09:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 09:27 PM IST
सार

CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान विधानसभा में अप्रोप्रिएशन बिल पर बहस के जवाब में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई बड़े एलान किए। इसमें राजस्थान के करीब एक लाख से ज्यादा मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए अलग से निदेशालय खोले जाने की बड़ी घोषणा भी शामिल है।

विज्ञापन
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma makes big announcement separate directorate created for ministerial employees
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मंत्रालयिक कर्मचारियों को भी अब अलग निदेशालय मिलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा में अप्रोप्रिएशन बिल के जवाब में सालों से चली आ रही कर्मचारियों की इस मांग के लिए यह बड़ा एलान कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि वसुंधरा राजे से लेकर अशोक गहलोत की सरकार में भी इस मांग को लेकर कई बड़े धरने प्रदर्शन कर्मचारियों की तरफ से किए गए। करीब एक लाख से ज्यादा मंत्रालयिक कर्मचारी इस घोषणा से सीधे प्रभावित होंगे। इसके अलावा भी सीएम ने कई बड़े एलान किए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने अंतिम साल में जनता को दिखाने के लिए निवेश समिट की, हमने पहले साल में कर दिखाया'

विज्ञापन
विज्ञापन
  • नवगठित जिलों में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खोलने की घोषणा, मुख्यमंत्री शिक्षित अभियान शुरू करने की घोषणा

  • खेल निदेशालय स्थापित किए जाने की घोषणा

  • गरीबी मुक्त ग्राम योजना की घोषणा, 5000 गांव होंगे शामिल, 300 करोड़ रुपये का प्रावधान

  • 2500 दिव्यांगों को स्कूटी देने की घोषणा

  • 10,000 की सहायता वाली मुख्यमंत्री रोज़गार सहायता योजना शुरू करने की घोषणा

  • वन विभाग में 1750 कार्मिक 4000 पटवारी 10,000 स्कूल शिक्षक भर्ती करने की घोषणा

  • शहर में भवन निर्माण की अनुमति स्थानीय स्तर पर जारी किए जाने की घोषणा

  • प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे 

  • तीन प्रमुख हाइवे को जीरो एक्सीडेंट जोन बनाया जाएगा

  • जल संकट को दूर करने के लिए 25,000 नए हैंडपंप लगाए जाएंगे

  • पुलिस विभाग में 10,000 पदों पर भर्ती की जाएगी

  • 25 नई नगर पालिकाओं के गठन की भी घोषणा

  • जयपुर में 450 करोड़ रुपये की लागत से ऑफिस कॉप्लेक्स

  • प्रदेश के विभिन्न जिलों में मिनी सचिवालय की स्थापना होगी

  • शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए 50 नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे

  • बाड़मेर में एक नया आवासीय विद्यालय स्थापित करने की घोषणा

  • प्रवासी भेड़ पालकों के लिए राजसमंद में निष्क्रमणीय आवासीय विद्यालय

  • राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के अधीन थैलेसीमिया इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा

  • आठ मेडिकल कॉलेज और ग्यारह अन्य अस्पतालों में स्तनपान चिकित्सा इकाइयों की स्थापना की जाएगी

    यह भी पढ़ें: 'सनातन राग अलापने वालों ने गोविंददेव के लिए 100 करोड़ नहीं दे पाए...और IIFA फाइल बुलट ट्रेन...'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed