फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Bhajanlal Sharma announced to develop Shri Krishna Gaman Path On Janmashtami

Rajasthan: जन्मअष्टमी पर CM शर्मा ने की श्रीकृष्ण गमन पथ को विकसित करने की घोषणा, मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण

Mon, 26 Aug 2024 03:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Aug 2024 03:08 PM IST
सार

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोक आस्था के केंद्र ‘प्रभु श्रीकृष्ण’ से जुड़े ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को ‘श्रीकृष्ण गमन-पथ’ के रूप में विकसित किया जाएगा। मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan CM Bhajanlal Sharma announced to develop Shri Krishna Gaman Path On Janmashtami
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन लाल यादव के साथ मिलकर श्रीकृष्ण गमन पथ को लेकर जन्मअष्टमी पर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गमन पथ में आने वाले सभी मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और यात्रियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शर्मा ने जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण धर्म के प्रतीक हैं और उनका जीवन आज भी हमें प्रेरित करता है। जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण के पावन चरण पड़े, उन सभी स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण का लीलामयी जीवन ‘श्रीकृष्ण-गमन पथ’ के माध्यम से हमारे प्रेरणा केंद्र के रूप में स्थापित होगा। श्रीकृष्ण ने मथुरा से भरतपुर, सवाई माधोपुर और कोटा के रास्ते उज्जैन तक आध्यात्मिक यात्रा की थी।
विज्ञापन


हम इस ऐतिहासिक मार्ग को विकसित करने का कार्य करेंगे। लोक आस्था के केंद्र ‘प्रभु श्रीकृष्ण’ से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों और धार्मिक स्थलों को ‘श्रीकृष्ण गमन-पथ’ के रूप में विकसित किया जाएगा। मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों जैसे भरतपुर में बांके बिहारी मंदिर, दौसा में श्री गिरिराज धरण मंदिर, कोटा में श्री मथुराधीश मंदिर, झालरापाटन में श्री द्वारकाधीश मंदिर और अन्य तीर्थ स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां विकास कार्य किए जाएंगे और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठक के दौरान निर्णय लिया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना के अनुसार, दोनों सरकारें श्रीकृष्ण गमन पथ को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगी। ताकि, दोनों राज्यों के नागरिक इस आध्यात्मिक अनुभव का आनंद ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed