{"_id":"674d81528afee2ed1a0edeea","slug":"rajasthan-chief-minister-bhajanlal-sharma-mother-health-suddenly-deteriorated-know-what-doctors-said-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की माताजी की तबीयत अचानक खराब, जानें डॉक्टरों ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की माताजी की तबीयत अचानक खराब, जानें डॉक्टरों ने क्या कहा
Mon, 02 Dec 2024 03:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 02 Dec 2024 03:13 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की माताजी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें भरतपुर से एंबुलेंस के जरिए जयपुर लाया गया। उनका इलाज सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज में जारी है।
विज्ञापन
भजनलाल शर्मा और उनकी मां
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मां गोमा देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शुक्रवार देर रात सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री ने स्वयं अपनी मां को मुख्यमंत्री निवास (CMR) से अस्पताल पहुंचाया। गोमा देवी को चेस्ट इंफेक्शन, पेट संबंधी समस्या और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) के कारण अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
गोमा देवी की स्थिति को गंभीर मानते हुए अस्पताल प्रशासन ने पांच डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल टीम बनाई है। टीम का नेतृत्व मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. पुनीत सक्सेना कर रहे हैं। उनके साथ डॉ. अभिषेक अग्रवाल, डॉ. प्राची, डॉ. निहार, और डॉ. शुभ्रा जैन भी शामिल हैं। डॉ. सक्सेना ने बताया, शुरुआती जांच में सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं। हालांकि, कुछ महत्वपूर्ण जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद डिस्चार्ज का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल, उनकी स्थिति स्थिर है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल का दौरा
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अस्पताल पहुंचकर गोमा देवी का हालचाल लिया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों से लगातार संपर्क बनाए रखा है। SMS अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया, हमारी मेडिकल टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल, चिंता की कोई बात नहीं है। हमने हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की है।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि गोमा देवी का इलाज मेडिकल बोर्ड की निगरानी में जारी है। फिलहाल, गोमा देवी की हालत स्थिर है और अस्पताल प्रशासन जल्द ही उनके स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद जता रहा है।