फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Bypolls by-elections be held on Khinvsar Salumbhar Dausa Jhunjhunu and Deoli-Uniyara assembly seats

Rajasthan Bypolls: खींवसर, सलूंबर, दौसा, झुंझुनूं और देवली-उनियारा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कब? पढ़ें अपडेट्स

Fri, 16 Aug 2024 05:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Aug 2024 05:09 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा उपचुनाव कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई, जिसमें जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हुआ।

विज्ञापन
Rajasthan Bypolls by-elections be held on Khinvsar Salumbhar Dausa Jhunjhunu and Deoli-Uniyara assembly seats
राजस्थान उपचुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में उपचुनाव अभी नहीं होंगे। आज यानी शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखें घोषित की हैं। उम्मीद की जा रही थी कि इन राज्यों में चुनावों की तारीखों के घोषित होने के साथ राजस्थान की छह सीटों पर उपचुनाव भी करवा लिए जाएंगे। 

विज्ञापन


राजस्थान की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अभी इंतजार और लंबा होगा। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनाव की तारीखें घोषित कर दीं। उम्मीद की जा रही थी कि इन राज्यों के चुनावों के साथ राजस्थान के उपचुनावों की तारीखों का एलान भी कर दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब संभावना यह है कि महाराष्ट्र में चुनावों की तारीखों का एलान करने के दौरान राजस्थान में उपचुनावों की तारीखों की घोषणा हो सकती है। 
विज्ञापन


इसी साल होंगे इन छह सीटों पर उपचुनाव
प्रदेश की भजनलाल सरकार के गठन को अभी आठ महीने ही हुए हैं। लेकिन इन आठ महीने में अब तक उन्हें सात उपचुनावों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान में जिन छह सीटों पर अब उपचुनाव होने हैं, उनमें दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, झुंझुनूं, सलूंबर और चौरासी विधानसभा सीट शामिल हैं। इन सीटों पर इसी साल के अंत में उपचुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल में बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के बाद सलूंबर सीट उपचुनाव के लिए खाली हो चुकी है। लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए बागीदौरा विधानसभा सीट पर लोकसभा के साथ ही उपचुनाव हो चुके हैं। ये सीट कांग्रेस गठबंधन की भारत आदिवासी पार्टी के खाते में जा चुकी है। बीएपी के जयकिशन पटेल यहां से विधायक चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed