फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Bypoll 2024: Rajkumar Roat took a dig at BJP state president Madan Rathod

Rajasthan Bypoll 2024: राजकुमार रोत का मदन राठौड़ पर हमला, कहा- ‘पीएम मोदी की कृपा से आप चूहे से शेर बने हैं’

Sat, 09 Nov 2024 12:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 09 Nov 2024 12:50 PM IST
सार

Rajasthan Bypoll 2024: राजकुमार रोत ने कहा कि मदन राठौड़ को जानता कौन था? पूरे प्रदेश में इस व्यक्ति को पहचानता कौन था? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपा से आज यह पूरे प्रदेश के प्रभारी बने घूम रहे हैं और यह मुझे जो चूहा बता रहे हैं, पीएम मोदी की कृपा से यह खुद चूहे से शेर बने हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Bypoll 2024: Rajkumar Roat took a dig at BJP state president Madan Rathod
राजकुमार रोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा उपचुनाव में चौरासी सीट दिन प्रतिदिन विवादित बयानों के घेरे में आती जा रही है। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ चौरासी आए थे। युवा मोर्चा के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने राजकुमार रोत को चूहा बताते हुए एक कहानी सुनाई थी।

विज्ञापन


मदन राठौड़ ने कहा था कि एक चूहा था, जो संत की कृपा से शेर बन गया और शेर बनते ही उसने संत को खाने का प्रयास किया तो संत ने उसे पुनः चूहा बना दिया। इसलिए की जनता ने जिस चूहे को लोकसभा सांसद बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा है। अब वक्त आ गया है कि यही जनता मंत्र पढ़कर शेर बन गए राजकुमार रात को दोबारा चूहा बना दे।
विज्ञापन


मदन राठौड़ के इस बयान पर सांसद राजकुमार रोत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो खुद प्रधानमंत्री मोदी की कृपा पर चल रहे हैं, वह मुझे बताएंगे कि मैं कौन हूं मुझे डूंगरपुर बांसवाड़ा की जनता ने आशीर्वाद दिया है और यह जनता 13 तारीख को तय करेगी की कौन चूहे से शेर बनता है और कौन शेर से चूहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी में राजकुमार रोत पर 5 साल में मोटरसाइकिल से गाड़ी पर आने का कच्चे मकान से पक्का मकान बनाने का आरोप लगाया था, जिसका जवाब देते हुए राजकुमार रोत ने कहा कि चार बार का विधायक बाबूलाल खराड़ी अपने घर में नहाने के लिए बाथरुम नहीं बन सके।

वह क्षेत्र के विकास की बात करते हैं, जो अपना घर नहीं बना पाए। वह क्षेत्र का विकास क्या करेंगे और अगर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कोई विकास किया है तो हमें बताएं। राजकुमार ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी दोनों के पगार आते हैं और उसी पगार से अगर मैं गाड़ी चला रहा हूं तो भाजपा नेताओं को क्या तकलीफ है? उसी पगार से अगर मैंने पक्का घर बना लिया तो इनको क्यों तकलीफ हो रही है। भारतीय आदिवासी पार्टी में फूट की खबरों पर उन्होंने कहा कि भाजपा को हमारी इतनी चिंता क्यों है? वह क्यों खुद की चिंता नहीं कर लेते, क्यों पूरा दलबल लगाकर चौरासी में लगे हुए हैं। राजकुमार रोत ने कहा कि इस बार हमारी जनता ने ठान लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed