{"_id":"69cb7393c812e2650e0660cd","slug":"rajasthan-board-rbse-12th-result-2026-toppers-list-check-stream-wise-toppers-marks-percentage-performance-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 12th Result 2026: विज्ञान में पांच विद्यार्थियों के आए 99.80%, कला में तीन अव्वल; वाणिज्य का भी हाल जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RBSE 12th Result 2026: विज्ञान में पांच विद्यार्थियों के आए 99.80%, कला में तीन अव्वल; वाणिज्य का भी हाल जानें
Tue, 31 Mar 2026 12:41 PM IST
Himanshu Priyadarshi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Himanshu Priyadarshi
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:41 PM IST
सार
RBSE 12th Result 2026: RBSE 12वीं परिणाम में विज्ञान में पांच छात्रों ने 99.80 प्रतिशत के साथ अव्वल रहे, कला में तीन अव्वल रहे और वाणिज्य में एक छात्रा अव्वल रही। तीनों संकायों में परिणाम उच्च रहा, छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर दिखा।
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 12वीं कक्षा (कला, वाणिज्य और विज्ञान) का परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी करते हुए अव्वल आए विद्यार्थियों को फोन पर बधाई भी दी।
विज्ञापन
इस वर्ष विज्ञान वर्ग में 5 छात्रों ने संयुक्त रूप से 99.80 प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं कला वर्ग में तीन विद्यार्थियों ने 99.60 प्रतिशत अंक हासिल किए। वाणिज्य वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक के साथ एक छात्रा अव्वल आई।
विज्ञापन
विज्ञान वर्ग में छात्राओं का दबदबा
विज्ञान वर्ग में कुल 2,87,068 छात्र रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 2,85,299 परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ग का कुल परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा। छात्रों का पास प्रतिशत 97.02 जबकि छात्राओं का 98.34 प्रतिशत रहा। फर्स्ट डिवीजन में 1,78,051 में से 1,46,644 छात्र और 1,07,248 में से 98,836 छात्राएं पास हुईं।
विज्ञापन
नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें-
कला वर्ग में भी छात्राएं आगे
कला वर्ग में 5,91,023 छात्र रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 5,83,201 परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ग का परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। छात्रों का पास प्रतिशत 96.68 और छात्राओं का 98.29 प्रतिशत दर्ज किया गया। फर्स्ट डिवीजन में 2,72,970 में से 1,56,818 छात्र और 3,10,231 में से 2,27,252 छात्राएं सफल रहीं।
पढ़ें- RBSE 12th Arts Results 2026: नतीजों से 11 दिन पहले हो गई थी मौत, श्रीगंगानगर की निकिता ने हासिल किए 93.80% अंक
वाणिज्य में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर
वाणिज्य वर्ग में 30,798 छात्र रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 30,580 परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ग का कुल परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा। छात्रों का पास प्रतिशत 94.04 जबकि छात्राओं का 92.82 प्रतिशत रहा। फर्स्ट डिवीजन में 20,666 छात्रों में से 13,976 छात्र और 9,914 छात्राओं में से 8,096 छात्राएं पास हुईं।
मार्च में पहली बार जारी हुआ रिजल्ट
12वीं की परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुई थीं, जिसमें कुल 9,10,009 छात्र रजिस्टर्ड थे। बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है जब 12वीं का परिणाम मार्च महीने में घोषित किया गया। इससे पहले 10वीं का परिणाम 24 मार्च को जारी किया जा चुका है, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।
मंत्री ने की टॉपर्स से की बातचीत
परिणाम जारी करने के बाद मंत्री दिलावर ने सभी संकायों के टॉपर्स से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
शिक्षा व्यवस्था में बदलाव
शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तेज बनाया गया, जिसके चलते समय से पहले परिणाम जारी करना संभव हुआ। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। राज्य सरकार ने इस बार नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे स्कूलों में कार्यदिवस 235 से बढ़कर 244 हो जाएंगे।
री-चेकिंग और नई व्यवस्था
अब गणित के साथ विज्ञान और अंग्रेजी विषय में भी री-चेकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही आगामी सत्र से विद्यार्थियों को वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिससे उनका तनाव कम होगा।
अनुशासन और सुविधाओं पर जोर
विद्यालयों में मोबाइल के अनावश्यक उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जर्जर स्कूल भवनों में कक्षाएं नहीं चलाने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चा स्कूल से जुड़ा रहे और शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी विकास हो।