फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Board of Secondary Education's 10th and 12th board exams start from today

Rajasthan Board Exam: राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, पेपर लीक से बचने के लिए सरकार ने अपनाया यह तरीका

Thu, 06 Mar 2025 10:18 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Mar 2025 10:18 AM IST
सार

राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। पेपर लीक और नकल माफिया से बचने के लिए इस बार बोर्ड परीक्षाओं के पेपर भी अलग-अलग विशेषज्ञों से बनवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Board of Secondary Education's 10th and 12th board exams start from today
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आज गुरुवार से शुरू हो गईं। परीक्षार्थी सुबह साढ़े सात बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे। सभी परीक्षाएं एक ही पारी में होंगी, जो सुबह 8:30 से सुबह 11:45  बजे तक चलेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस बार 12वीं के 8 लाख 89 हजार 709 और 10वीं के 10 लाख 16 हजार 963 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा 10वीं के लिए गुरुवार को अंग्रेजी विषय का पहला पेपर है, और 12वीं के लिए मनोविज्ञान का पेपर है।
विज्ञापन


बोर्ड में कंट्रोल रूम बनाया 
परीक्षा से संबंधित कोई भी परेशानी से निपटने के लिए अजमेर के बोर्ड कार्यालय में केंद्रीय कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जो 1 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। छात्र किसी भी समस्या के समाधान के लिए 0145-2632866, 2632867, 2632868 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या नहीं ले जा सकते परीक्षार्थी?
छात्रों को परीक्षा केंद्र पर ऑरिजनल एडमिट कार्ड के साथ अपने स्कूल का आईडी कार्ड लेकर पहुंचना है। इसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री मिलेगी।  मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और कैलकुलेटर नहीं ले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed