{"_id":"650815537f314d6924010009","slug":"rajasthan-bjps-team-of-50-spokespersons-and-panelists-is-ready-preparing-to-enter-the-electoral-battle-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly Elections: भाजपा की 50 प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की टीम तैयार, चुनावी रण में उतरने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly Elections: भाजपा की 50 प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की टीम तैयार, चुनावी रण में उतरने की तैयारी
Mon, 18 Sep 2023 02:54 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:54 PM IST
सार
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ ही महीने का समय बचा हुआ है। जिसको लेकर भाजपा ने 50 प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की टीम तैयार कर ली है। भाजपा अब चुनाव के मैदान में उतरने के लिए तैयार हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा की 50 प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की टीम तैयार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आधुनिक मीडिया कक्ष तैयार किया गया है। जिसका उद्घाटन प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी और संघठन मंत्री चन्द्रशेखर और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण पंचारीया करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय पर मीडिया कक्ष बनकर तैयार
भाजपा आगामी चुनावों की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। भाजपा मुख्यालय में एक आधुनिक मीडिया कक्ष बनाया है। जिसका विधि अनुसार उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष, संघठन मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष करेंगे। इस आधुनिक मीडिया कार्यालय में 50 प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट के बैठने और काम करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। डिजिटल का जमाना है, इसको भी ध्यान रखते हुए दो लाइव डिबेट में जुड़ने के लिए कक्ष भी तैयार किए गए है। इन कक्षों का उपयोग कर भाजपा प्रवक्ताओं को कार्यालय से ही डिबेट में जुड़ने और अपनी बात रखने में आसानी होगी।
विज्ञापन
जानिए भाजपा मीडिया टीम की कार्यविधि
भाजपा मीडिया सेंटर की स्थापना कर मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने के लिय 10 लोगों की टीम भी लगाई गई है। जो मीडिया की हर खबर पर नजर रखेगी। भाजपा मीडिया सेंटर के माध्यम से पूरे प्रदेश की मीडिया, सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखने के लिय टीम को एकजुट रखने में आसानी होगी। भाजपा मीडिया संयोजक प्रमोद वसिष्ठ के अनुसार मीडिया सेंटर की स्थापना से प्रदेश की मीडिया टीम को संदेश पहुचाना और मीडिया के लिय काबिल प्रवक्ताओं को तुरंत ही उपलब्ध करवाना होगा। जिसके चलते मीडिया और भाजपा दोनों के लिए आसानी होगी। भाजपा मीडिया सेंटर की शुरुआत करके भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भाजपा किसी भी मुद्दे को भुनाने का कोई भी मौका गंवाने के मूड में नहीं है। भाजपा मीडिया सेंटर की स्थापना कर पार्टी ने एक बार फिर से कांग्रेस से बढ़त बना ली है। जहां कांग्रेस अभी अपना कार्यालय की शुरुआत करने वाली है। वहीं, भाजपा चुनावी नीति-निर्धारण में निरंतर काम कर रही है।
विज्ञापन