फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJPs election in charge Joshi said CM Gehlot has no right to remain in power

Rajasthan: BJP के चुनाव प्रभारी जोशी बोले- CM गहलोत को सत्ता में रहने का हक नहीं, भष्ट मंत्रियों पर हो एक्शन

Fri, 01 Sep 2023 04:06 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 01 Sep 2023 04:06 PM IST
सार

राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर आक्रमक तेवर में नजर आएं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के मंत्री और विधायक दोषी है; उन पर कार्रवाई हो। इस मामले में मुख्मंत्री अशोक गहलोत को सत्ता में रहने का हक नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan BJPs election in charge Joshi said CM Gehlot has no right to remain in power
राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को अभी कुछ ही महीने बचे हैं। पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों को लेकर व्यस्त हैं। राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उन्हें एक मिनट भी सत्ता में रहने का हक नहीं है।

विज्ञापन


चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की गहलोत सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है, उनको मॉरल ग्राउंड पर इस्तीफा देना चाहिए। जोशी बोले कि जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ दिया गया था। गहलोत के मंत्री और लोकल लेवल के विधायक इस गड़बड़ी में शामिल है। केंद्र ने जो पैसे दिए वो इनके द्वार हर घर जल मिशन में लगाए जाने थे, जिसकी इन्होंने मिली भगत की है। अब ईडी को तो आना ही था। जब गडबडी हुई है तो ईडी आयेगी। अब भ्रष्ट मंत्रियों पर कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed