{"_id":"64ca4624bdb0ed343001be35","slug":"rajasthan-bjp-president-cp-joshi-says-cm-gehlot-and-congress-government-scared-of-lal-diary-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: लाल डायरी से गहलोत और कांग्रेस सरकार डरी हुई है, जोशी बोले- गुढ़ा ने CM को पहला आइना दिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: लाल डायरी से गहलोत और कांग्रेस सरकार डरी हुई है, जोशी बोले- गुढ़ा ने CM को पहला आइना दिखाया
Wed, 02 Aug 2023 05:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 02 Aug 2023 05:33 PM IST
सार
सीपी जोशी ने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पहला आइना दिखा दिया है। डायरी के पन्ने में मुख्यमंत्री के बेटे समेत कई लोगों के नाम हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता धमेद्र राठौड़ ने खुद ने कहा है मेरे यहां से लाल डायरी गई है।
विज्ञापन
सीपी जोशी और अशोक गहलोत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थानी की सियासत में उथल-पुथल मचाने वाली लाल डायरी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सीएम और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लाल डायरी में ऐसा क्या है कि मुख्यमंत्री और सरकार डरी हुई है। पार्टी ने नेता आखिर क्यों चिंतित हैं। इन लोगों को आखिर किस बात का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपी जोशी ने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पहला आइना दिखा दिया है। डायरी के पन्ने में मुख्यमंत्री के बेटे समेत कई लोगों के नाम हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता धमेद्र राठौड़ ने खुद ने कहा है मेरे यहां से लाल डायरी गई है।
विज्ञापन
ऐसे में प्रदेश की जनता जानना चाहती है आखिर डायरी के अंदर क्या है? सीपी जोशी ने कहा कि लाल डायरी में गहलोत सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल का काला सच छिपा हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस समय राजस्थान में हालात खराब हैं। सरकार ने लोगों के साथ वादाखिलाफी की है। आने वाले समय में इसे लेकर कार्यक्रम तय किए जाएंगे। केंद्रीय नेताओं के दौरे समय-समय पर होते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रदेश दौरे पर आते रहेंगे।