फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP Chandrashekhar was removed from Rajasthan and made state general secretary of Telangana

Rajasthan: बीजेपी का संगठन में बड़ा बदलाव, चंद्रशेखर को राजस्थान से हटाकर तेलंगाना का प्रदेश महामंत्री बनाया

Mon, 15 Jan 2024 08:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 08:27 PM IST
सार

बीजेपी ने राजस्थान के संगठन में बड़ा बदलाव किया है। संघ कोटे से राजस्थान के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर को अब तेलंगाना की जिम्मेदारी दे दी गई है। राजस्थान में उनकी जगह अब नए प्रदेश महामंत्री नियुक्ति होंगे।

विज्ञापन
Rajasthan BJP Chandrashekhar was removed from Rajasthan and made state general secretary of Telangana
चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनावों से पहले राजस्थान बीजेपी के संगठन में जिस बड़े बदलाव की चर्चा थी, उसके आदेश सोमवार को जारी हो गए। बीजेपी ने राजस्थान के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर को अब तेलंगाना का प्रदेश महामंत्री नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्थान में बीजेपी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सितंबर 2017 से राजस्थान में काम कर रहे हैं। वे आरएसएस के प्रचारक हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। राजस्थान में उनका प्रवास काफी लंबा हो गया था।
विज्ञापन




बीजेपी में यह चर्चा पहले से थी कि लोकसभा चुनावों से पहले चंद्रशेखर को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। खुद चंद्रशेखर ने भी केंद्रीय नेतृत्व से यह कहा था कि राजस्थान में उनको बेहद लंबा समय हो चुका है। इसलिए अब उनको नई जिम्मेदारी दी जाए। चंद्रशेखर राजस्थान में आने से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे पहले काशी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रह चुके थे। साल 2014 में चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बनारस लोकसभा सीट काम काम भी देख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed