{"_id":"6981852c16e5b84cf80d2a96","slug":"rajasthan-assembly-session-live-updates-question-hour-debate-on-governor-s-address-continue-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly Session: भू माफियाओं का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, कांग्रेस विधायक ने उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly Session: भू माफियाओं का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, कांग्रेस विधायक ने उठाया सवाल
Tue, 03 Feb 2026 03:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 03 Feb 2026 03:02 PM IST
सार
Rajasthan Assembly Session 2026 Live Updates : कांग्रेस विधायक रफीक खान ने स्थगन प्रस्ताव के तहत राजधानी में बढ़ती भू माफियाओं की कारस्तानी पर सवाल किया। उन्होंने राजीव गांधी आवासीय योजना पर भू माफियाओं के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। तारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न जबकि अतारांकित प्रश्नों की सूची में भी 22 प्रश्न शामिल किए गए हैं। प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री से जुड़े विभागों, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से जुड़े विभागों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, संसदीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन एवं डेयरी तथा वन विभाग से संबंधित सवाल-जवाब होंगे।
विधानसभा में आज उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सदन के पटल पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के वित्त लेखे एवं विनियोग लेखे वर्ष 2024-25 का प्रतिवेदन रखेंगी।
सदन में आज विभिन्न विभागों की अधिसूचनाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी। पंचायती राज विभाग की दो अधिसूचनाएं मंत्री मदन दिलावर द्वारा सदन के पटल पर रखी जाएंगी, जबकि राजस्व मंत्री हेमंत मीणा राजस्व विभाग की आठ अधिसूचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

भाजपा विधायक दल की बैठक
विधायक दल की बैठक को संबोधित करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्रवाई होने से पहले हां पक्ष लॉबी में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया। इस बैठक के प्रारंभ में ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्री परिषद के सदस्यों सहित विधायकगण मौजूद रहे।
विधायक बालमुकुंदाचार्य के सवाल से हुई प्रश्नकाल की शुरुआत
आज सदन में प्रश्नकाल की शुरुआत भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य के सवाल से हुई, जिसमें उन्होंने गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम से सुभाष चौक थाने के लिए दूसरी जमीन दिए जाने संबंधी प्रश्न किया। उन्होंने कहा कि सुभाष चौक थाना सीमित जगह में संचालित किया जा रहा है क्या इसके लिए सरकार ने कोई दूसरी जमीन आवंटित की हुई है? सवाल का जवाब देते हुए गृह राज्यमंत्री ने कहा कि चार दरवाजा बारियों के बाग स्थित सरकारी भूमि पर थाना शिफ्ट किया जाना था लेकिन उक्त जमीन पर अभी न्यायालय में विवाद चल रहा है इसलिए इसे स्थानांतरित किया जाना फिलहाल संभव नहीं है। जहां तक सुभाष चौक थाने का प्रश्न है अभी इसके लिए जमीन चिन्हित नहीं की गई है।
भाजपा विधायक का आरोप, पूर्व रसद मंत्री के दौर का माफिया अब भी सक्रिय
प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने अवैध सिलेंडर रिफिलिंग पर कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा और पूर्व खाद्य एवं रसद मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूरक प्रश्न में कहा कि पूर्व रसद मंत्री के कार्यकाल में सक्रिय रहा माफिया आज भी वसूली कर रहा है और पूछा कि सरकार इसके खिलाफ क्या कार्रवाई कर रही है।
इस पर खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने पलटवार करते हुए कहा कि गोपाल शर्मा ने स्वयं पूर्व रसद मंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में विभाग में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ, जिसकी चर्चा की जा सके।

विधानसभा में गूंजा जयपुर में भू माफियाओं का मुद्दा
शून्यकाल में कांग्रेस विधायक रफीक खान ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए जयपुर में जेडीए के राजीव गांधी आवासीय योजना पर भू माफियाओं के अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भू माफियाओं ने जेडीए के फ्लैट्स की दीवार तोड़कर 300 मीटर की दीवार बना ली। फ्लैट्स गरीब लोगों को सरकारी योजना में आवंटित हुए हैं लेकिन सरकार में उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही। उन्होंने बताया कि मामले में जेडीए के एक्सईएन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
चर्चा में किरोड़ी की चहलकदमी
विधानसभा में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की विपक्ष के ना पक्ष में चलहकदमी चर्चाओें में आई। प्रश्नकाल शुरू होने से पहले किरोड़ी लाल मीणा सदन में हां पक्ष को छोड़कर कांग्रेसी विधायकों की ओर जा बैठे। यहां वे ना पक्ष में कांग्रेसी विधायकों के साथ बातचीत करते रहे। इतने में सदन में स्पीकर वासुदेव देवनानी पहुंच गए। उन्होंने सभी को अपनी सीटों पर जाने के लिए कहा।

वन्यजीव हमले में मौत पर मुआवजा दोगुना करने की तैयारी
वन्यजीवों के हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब 10 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। बाड़ी (धौलपुर) से भाजपा विधायक जसवंत गुर्जर के प्रश्न पर वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मानव-वन्यजीव संघर्ष में मौत पर 5 लाख रुपये दिए जाते हैं। सरकार इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने जा रही है, जिसके लिए नियमों में संशोधन की प्रक्रिया जारी है।