{"_id":"6456129985518e58fd0fb706","slug":"rajasthan-assembly-election-more-than-dozen-current-and-retired-ias-ips-contenders-for-tickets-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: टिकट के दावेदारों में कई मौजूदा और रिटायर्ड IAS-IPS, UP के पूर्व DGP और MP के DG लाइन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: टिकट के दावेदारों में कई मौजूदा और रिटायर्ड IAS-IPS, UP के पूर्व DGP और MP के DG लाइन में
Sat, 06 May 2023 02:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 May 2023 02:11 PM IST
सार
राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के लिए कांग्रेस- बीजेपी और अन्य पार्टियों को मजबूत कैंडिडेट्स की तलाश है, जो जिताऊ और टिकाऊ साबित हो सकें। ऐसे में कई मौजूदा और रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स भी इस चुनावी चौसर में हाथ पैर मार रहे हैं। दर्जन भर से ज्यादा आईएएस और आईपीएस सेवाओं वाले मौजूदा और रिटायर्ड अधिकारी राजनीति की चाहत संजोकर विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
टिकट के दावेदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव में सात महीने से भी कम वक्त बचा है। मौजूदा विधायकों, पूर्व विधायकों, विधायक प्रत्याशियों, सांसदों, पूर्व सांसदों और राजनेताओं के अलावा दर्जनभर से ज्यादा ब्यूरोक्रेट्स भी टिकट की आस लगाकर चुनावी तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में टिकट दावेदारी के लिए ब्यूरोक्रेट्स ने लॉबिंग करना और टिकट दिलाने में सक्षम कद्दावर नेताओं के यहां हाजिरी लगाना तेज कर दिया है। पार्टी संगठन में बायोडेटा देने का सिलसिला बढ़ गया है। तमाम सियासी समीकरण और जीत के दावे इन बायोडेटा में पेश किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
टिकट की दावेदारी कर रहे IAS अफसर...
- निरंजन आर्य, पूर्व मुख्य सचिव राजस्थान, सोजत सीट
- चंद्रमोहन मीणा पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, बस्सी सीट
- लालचंद असवाल, आईएएस, टोंक या दौसा सीट
- अशफाक हुसैन, आईएएस, झुंझुनू सीट
- हनुमान सिंह भाटी, पूर्व संभागीय आयुक्त, पुष्कर सीट
- केसी वर्मा, पूर्व जयपुर संभागीय आयुक्त, निवाई सीट
- ओमप्रकाश सैनी, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, भरतपुर या अलवर सीट
ये IPS अफसर ठोक रहे विधानसभा चुनाव में दावेदारी...
- महेंद्र चौधरी, पूर्व आईपीएस, बाड़मेर सीट
- विजेंद्र सिंह झाला, पूर्व ट्रैफिक एसपी, बिलाड़ा सीट
- अनिल गोठवाल, पूर्व आईपीएस, चाकसू सीट
- सतवीर सिंह, पूर्व आईपीएस, अलवर सीट
- हरिप्रसाद शर्मा, पूर्व आईपीएस और कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष, फुलेरा सीट
- मदन लाल मेघवाल, पूर्व आईपीएस, बीकानेर से
मध्यप्रदेश के DG होमगार्ड और उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP भी राजस्थान से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे...
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे गोपाललाल मीणा इस बार जयपुर के जमवारामगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। गोपाललाल मीणा ने योगी सरकार में पांच साल डीजीपी रहकर 200 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं। वह एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में जाने जाते हैं। 36 साल का इनका बेदाग कैरियर रहा है। गोपाललाल मीणा ने बनारस में जबरदस्त काम किया था, इनका गांव राजस्थान में चिताणु कलां है। जहां पर वह छुट्टियों में आते रहे हैं। इनकी पत्नी सोनिया गांव की निर्विरोध सरपंच हैं।
इसी तरह मध्यप्रदेश के डीजी होमगार्ड पवन कुमार जैन धौलपुर के राजाखेड़ा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनका कहना यह है कि मेरा परिवार 25 साल से क्षेत्र में जनता की सेवा में जुटा है और अभी केवल तीन महीने का कार्यकाल बाकी बचा है। कार्यकाल के बाद क्षेत्र में चुनाव लड़ने की इच्छा है।
चार मौजूदा विधायक हैं रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स...
- हरीश चंद्र मीणा, पूर्व डीजीपी, देवली-उनियारा सीट
- जेपी चंदेलिया, पूर्व संभागीय आयुक्त, पिलानी सीट
- लक्ष्मण मीणा, पूर्व आईपीएस, बस्सी सीट
- ओम प्रकाश हुड़ला, पूर्व इनकम टैक्स ऑफिसर, महवा सीट