फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly Deputy CM Diya Kumari answer to Congress question

Rajasthan Assembly: कांग्रेस के सवाल पर बोलीं दीया- पांच साल में बहुत गंदगी इकट्ठी हो गई थी, इसे साफ करेंगे

Wed, 24 Jan 2024 04:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 24 Jan 2024 04:11 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ऐसा जवाब दिया कि बीजेपी विधायक मेजें थपथपाने लगे।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Deputy CM Diya Kumari answer to Congress question
उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पर्यटन स्थलों को डेवलप करने के बात कर रहे हैं और शहर में गंदगी छाई हुई है। जूली ने कहा कि एक तरफ स्मार्ट सिटी बनाने की बात कह रहे हैं, दूसरी तरफ सिटी में टेंडर नहीं हो रहे हैं। 

विज्ञापन


इस पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा, जो कार्य चल रहे हैं इसका पूरा विवरण बता दिया गया है। लेकिन गंदगी की जो बात है तो पिछले पांच साल में बहुत ही गंदगी इकट्ठा हो चुकी है, इसे धीरे-धीरे साफ करेंगे। इस पर बीजेपी विधायकों ने मेजें थपथपाकर जवाब की तारीफ की। दरअसल, दीया कुमारी का इशारा पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस विधायक जुबेर खान ने पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई को लेकर प्रश्न लगाया था। पर्यटन विभाग की मंत्री होने के नाते दीया कुमारी ने जवाब देते हुए आश्वासन दिया कि सभी पर्यटक स्थलों को विकसित किया जाएगा। दीया कुमारी ने कहा कि पर्यटन कानून पर पिछले पांच साल सरकार ने ध्यान नहीं दिया। हम इन्हें ध्यान में रखकर अच्छा बनाएंगे। ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट वहां पहुंचे, सुविधाएं विकसित हो और उसे पर पूर्ण रूप से ध्यान दिया जाएगा। विधायक जुबेर खान ने अलवर जिले के पर्यटन स्थलों के विकास कार्य को लेकर प्रश्न किया, जिसके जवाब में दीया कुमारी ने कहा कि ज्यादातर ऐतिहासिक मंदिर हैं, जिनकी राशि स्वीकृत की गई है। 


जुबेर खान ने कहा कि अलवर जिला बनाने में आपके पूर्वजों का योगदान रहा है। अलवर में सरिस्का- सिलीकेट समेत अन्य स्थल हैं। इनको डेवलप करने के लिए सरकार बजट लेकर आएगी, उनमें उनके विकास का क्या योगदान रहेगा। लोग दिल्ली से वीकेंड बनाने यहां आ सकें, इसके जवाब में दीया कुमारी ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र भी टूरिज्म पर फोकस था। अलवर में धार्मिक स्थल या अन्य स्थल है, जिनका विकास किया जाएगा। आप भी मुझे जानकारी दें, योजना बनाकर हम धरातल पर काम करेंगे।

वहीं, जुबेर खान ने पूछा कि ओंकार सिंह लखावत जब थे तब उन्होंने भारतीय धाम और हसन खान मेवाती का पैनोरमा बनवाया था। यदि उन्हें ढंग से नहीं संभाला गया तो वह खंडहर बन जाएंगे, जिस पर दीया कुमारी ने कहा कि पांच साल में उन पर ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए उनकी यह हालत हो गई, अब हमारी सरकार पूर्ण रूप से इस पर ध्यान देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed