फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly: BJP MLA said- Nagaur SP is personally against me, SHO accused of taking bribe

Rajasthan Assembly: भाजपा विधायक बोले- नागौर एसपी व्यक्तिगत रूप से मेरे खिलाफ, थानेदार पर रिश्वतखोरी का आरोप

Mon, 03 Mar 2025 04:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 04:23 PM IST
सार

अनुदान मांगों पर बहस के दौरान बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय सिंह किलक ने नागौर एसपी पर व्यक्तिगत दुर्भावना से काम करने का आरोप लगाया। किलक ने थांवला एसएचओ पर भी रिश्वत लेकर अवैध बजरी खनन को बढ़ावा देने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटी रकम वसूली जा रही थी।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly: BJP MLA said- Nagaur SP is personally against me, SHO accused of taking bribe
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा में सोमवार को अनुदान मांगों पर बहस के दौरान बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय सिंह किलक ने अपनी ही सरकार पर आरोप जड़ दिए। गृह विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान किलक ने कहा- मैं सदन में आरोप लगा रहा हूं कि नागौर एसपी मेरे से व्यक्तिगत दुर्भावना रखते हैं, मेरे कई कार्यकर्ताओं से भी दुर्भावना रखते हैं। यही नहीं उन्होंने थांवला एसएचओ पर भी रिश्वत लेने के आरोप लगाए और कहा कि थांवला क्षेत्र के लोगों ने मुझे बताया कि वहां पर थानेदार पैसा लेकर अवैध बजरी निकलवाते हैं और हर ट्रक से पांच हजार और ट्रैक्टर-ट्रॉली से भी मोटी रकम वसूलते हैं।

विज्ञापन


किलक ने कहा कि इस मामले की जानकारी मैंने व्यक्तिगत रूप से नागौर एसपी को दी कि थांवला थाना क्षेत्र में थानेदार वैसे लेकर अवैध बजरी खनन करवा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने जब एसपी से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं खुद रिश्वत नहीं लेता तो मैंने कहा कि मैं भी रिश्वत नहीं लेता हूं और वहां का विधायक हूं। किलक ने कहा कि बाद में जब मैंने सीएम से इसकी शिकायत की तब जाकर उसे हटाया गया, जबकि नागौर एसपी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। किलक ने कहा कि थानेदार को वहां से हटाने के बाद भी उसने अपना पैसा वहीं इनवेस्ट कर रखा है। किलक ने बताया कि मेरी विधानसभा में उस थानेदार ने 33 से 35 बीघा बेनामी भूमि खरीदी और उसकी पॉवर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed