फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Ashok Gehlot reacted to OSD phone tapping revelations says this about Lokesh Sharma

Rajasthan: अशोक गहलोत ने ओएसडी के फोन टैपिंग खुलासे पर दी प्रतिक्रिया, लोकेश शर्मा को लेकर कही ये बात

Thu, 25 Apr 2024 08:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 08:59 PM IST
सार

गहलोत सरकार में ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर फोन टैपिंग कराने के गंभीर आरोप लगाए। शर्मा ने कहा, गहलोत ने सचिन पायलट खेमे के विधायकों के फोन टैप कराए। बाद में उन्होंने ही मीडिया के सामने ऑडियो जारी कराया। अब इस पूरे मामले पर गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन
Rajasthan Ashok Gehlot reacted to OSD phone tapping revelations says this about Lokesh Sharma
लोकेश शर्मा और अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ उनकी ही सरकार में ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने बड़े खुलासे किया है। बीते 24 अप्रैल को लोकेश शर्मा ने प्रेस कॉफ्रेंस कर आडियो टैप मामले, पेपर लीक और विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में अशोक गहलोत को कटघरे में खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि लोकश शर्मा के खुलासे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी तीखा हमलो बोला और कहा कि कांग्रेस के सीएम के करीबी ने ही सार्वजनिक रूप से खुलासा किया है। लेकिन कांग्रेस चुप्पी साधे हुए है। वहीं, अब इस मामले में अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत गुरुवार को जोधपुर दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात की। वहीं जब उनसे पेपर लीक मामले में लोकेश शर्मा के खुलासे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ओएसडी ने क्या खुलासा किया है, मुझे पता नहीं है।

'चुनावी हथकंडे...चिंता नहीं करनी चाहिए'
अशोक गहलोत ने कहा, वर्तमान समय में माहौल ऐसा है कि कौन कब इधर-उधर हो जाता है। ऐसे में कौन क्या बोला उसकी चिंता नहीं करनी चाहिए। सच्चाई पर जाना चाहिए। उन्होंने इसे चुनावी हथकंडे बताया। वहीं, पेपर लीक पर पीएम मोदी द्वारा कांग्रेस पर हमला करने की बात पर अशोक गहलोत ने कहा, पीएम मोदी के पास कोई प्रूफ है क्या। वह बड़े पद पर हैं, उन्हें तो कोई प्रूफ रखना चाहिए। तभी कुछ बोलना चाहिए। लेकिन वह बिना प्रूफ के कुछ भी बोल रहे हैं।

गहलोत ने कहा, पेपर लीक कई राज्यों में हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पेपर लीक के मामले आए हैं। लेकिन उस पर पीएम ने कुछ नहीं कहा। गुजरात, पंजाब, बिहार, मध्यप्रदेश इन सभी राज्यों में पेपर लीक का मामला सामने आया है।


गहलोत ने कहा, वे चुनाव जीतने के लिए कुछ भी बोल देते हैं। राजस्थान में पहली बार ऐसा हुआ होगा, जब छात्रों के परिवहन, रहने, खान-पान के इंतजाम किए गए थे। उत्तर प्रदेश और गुजरात में पेपर लीक के रिकॉर्ड टूट रहे हैं, उसके बारे में प्रधानमंत्री का क्या कहना है?

क्या किया था लोकेश शर्मा ने खुलासा
अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने ऑडियो टेप मामले में खुलासा किया कि वह टेप उन्हें गहलोत जी ने ही दिया था और मीडिया को देने के लिए कहा था। जबकि पेपर लीक मामले में भी उनका हाथ था और इस बारे में सचिव को भी पता था। सरकार बचाने के मामले में भी उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आलाकमान को धोखा दिया और विधायकों की खरीद-फरोख्त की बात की। वहीं, उन्होंने मुझ पर संदेह कर मेरा मोबाइल डिस्ट्रॉय करवाया और मेरे कार्यालय में SOG की आड़ में रेड करवाई गई थी। जब सरकार बच गई तो मेरे केस के बारे में बात करना बंद कर दिया। तीन साल से दिल्ली क्राइम ब्रांच में पूछताछ जारी है। मैं और मेरा परिवार प्रताड़ित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed