फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Ashok Gehlot got trapped in supporting minister Kirori Lal Meena Lokesh Sharma gave befitting reply

Rajasthan: मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के समर्थन में फंस गए अशोक गहलोत, लोकेश शर्मा ने दिया करारा जवाब

Fri, 07 Feb 2025 04:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 04:29 PM IST
सार

फोन टैपिंग मामले में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का समर्थन करने के चक्कर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत फंस गए। गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
Rajasthan Ashok Gehlot got trapped in supporting minister Kirori Lal Meena Lokesh Sharma gave befitting reply
लोकेश शर्मा और अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजनीति में इस वक्त मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के फोन टैपिंग कराने और जासूसी कराने का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस इसे बड़ा मौका मानते हुए भजनलाल सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इसी के चलते शुक्रवार सुबह से राजस्थान विधानसभा में भारी हंगामा हो रहा है और सीएम भजनलाल का इस्तीफा मांगा जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि इस विवाद में अब राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए भजनलाल सरकार को घेरने का काम किया है। लेकिन गहलोत के पूर्व ओएसडी ने ही उन्हें करारा जवाब दे दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम को सदन में जवाब देने की सलाह
गहलोत ने एक्स पर लिखा, हमारी सरकार के समय मैंने सदन के पटल पर कहा था कि किसी भी मंत्री, सांसद और विधायक का टेलीफोन सर्विलांस पर नहीं लिया गया और न ही लिया जाएगा। परंतु बीजेपी सरकार पर अपने ही कैबिनेट मंत्री द्वारा फोन टैपिंग के आरोप लगाना बीजेपी की सच्चाई उजागर करता है। यह मामला बहुत गंभीर प्रकृति का है, क्योंकि आरोप राजनीतिक लाभ के लिए किसी विपक्षी नेता ने नहीं। बल्कि सरकार के कैबिनेट मंत्री ने लगाए हैं। इनकी सच्चाई सामने आनी चाहिए, मुख्यमंत्री को सदन में जवाब देना चाहिए।
 

लोकेश शर्मा का करारा जवाब
गहलोत के ट्वीट का जवाब देते हुए लोकेश शर्मा ने एक्स पर लिखा, आप सही कह रहे हैं। हो सकता है शायद उस समय तत्कालीन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह और कांग्रेस के विधायक भंवरलाल शर्मा ने वार्तालापों की तीनों रिकॉर्डेड ऑडियो क्लिप्स मीडिया को भेजने और वायरल करने के लिए स्वयं ने आपको दी और आपने मुझे! आपने कभी किसी का कोई फोन टैप नहीं करवाया।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का बयान
बीजेपी के शासन में किसी की फोन टैपिंग नहीं हो रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। किरोड़ीलाल मीणा के आरोप निराधार हैं। वहीं, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा, ये पूरा मामला निराधार है। भजनलाल सरकार में किसी मंत्री-विधायक का फोन टैप नहीं हो रहा। इस तरह के कृत्य पिछली अशोक गहलोत सरकार के समय हुए थे, जब उनकी सरकार में डिप्टी सीएम और विधायकों के फोन टैप किए गए थे। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सरकार के विकास कार्यों से विपक्ष घबराया हुआ है, किरोड़ीलाल मीणा का वीडियो की संदिग्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed