फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Army Jawan trapped in a girl's trap commits suicide

Rajasthan: लड़की के जाल में फंसा आर्मी का जवान, फिर अचानक खुद को गोली मारकर की आत्महत्या; वजह हैरान कर देगी

Wed, 08 Jan 2025 09:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 Jan 2025 09:26 PM IST
सार

Rajasthan: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तैनात सेना के जवान कृष्ण कुमार यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान जयपुर जिले के शाहपुरा के अमरसर गांव के गलरी का निवासी था। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन
Rajasthan:  Army Jawan trapped in a girl's trap commits suicide
फौजी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर के अमरसर शाहपुरा के रहने वाले एक फौजी कृष्ण कुमार यादव ने जम्मू कश्मीर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसके पास सुसाइड नोट मिला, जिसमें एक कॉलगर्ल द्वारा उसे ब्लैकमेल करके लाखों रुपये ठगने की बात सामने आई है। मामले को लेकर शाहपुरा के डिप्टी एसपी मुकेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जवान ने तीन दिन पहले पुंछ में अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। पोस्टमॉर्टम के बाद पुंछ पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। 7 दिसंबर की शाम को जवान का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव अमरसर पहुंचा। परिजनों की शिकायत पर सुसाइड नोट के आधार पर अमरसर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सुसाइड नोट में क्या लिखा?
सुसाइड नोट में मृतक कृष्ण कुमार ने लिखा, "दो साल पहले मैं दोस्तों के साथ सीकर के जीणमाता मंदिर गया था, जहां एक युवक से मेरी दोस्ती हुई। बाद में वह मुझे अपने कमरे पर ले गया। वहां खाने में कुछ मिलाकर मुझे खिलाया गया, जिससे मैं होश खो बैठा। उन्होंने पहले से योजना बनाकर एक लड़की के साथ मेरा अश्लील वीडियो बना लिया।"
विज्ञापन


बता दें कि इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लड़की ने रुपये ठगने शुरू कर दिए। अब तक कुल 15 लाख रुपये कृष्ण से ले ऐंठे गए थे। मृतक ने आगे लिखा कि उसने नौकरी और बदनामी के डर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि इन लोगों ने मुझे परेशान कर दिया है, इसलिए मैं अपने परिवार को छोड़कर जा रहा हूं। इसके साथ ही उसने लिखा कि उसे परेशान करने वाली लड़की चौमूं में रहती है, जो कॉल गर्ल का काम करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed