Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan AQI Today: Sriganganagar Tops Pollution Chart, Jaipur's Mansarovar Records Highest AQI

राजस्थान में दिवाली के बाद भी प्रदूषण: श्रीगंगानगर सबसे आगे; जयपुर के इन इलाकों में एक्यूआई सबसे ज्यादा

Tue, 10 Nov 2026 12:19 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 10 Nov 2026 12:19 PM IST
सार

दिवाली के बाद भी राजस्थान में वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। मंगलवार को श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 346 AQI दर्ज किया गया, जबकि अलवर और बीकानेर भी सबसे प्रदूषित शहरों में रहे।

विज्ञापन
Rajasthan AQI Today: Sriganganagar Tops Pollution Chart, Jaipur's Mansarovar Records Highest AQI
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

जयपुर। दिवाली बीतने के बाद भी राजस्थान के लोगों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। लगातार दूसरे दिन प्रदेश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। मंगलवार को श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 346 AQI दर्ज किया गया। अलवर 326 और बीकानेर 300 AQI के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। राजधानी जयपुर में भी प्रदूषण का असर दिखाई दे रहा है। यहां मानसरोवर में सबसे ज्यादा 230 AQI रिकॉर्ड हुआ।

प्रदेश के ज्यादातर शहरों में AQI 200 से ऊपर बना हुआ है। इसका मतलब है कि हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है और लंबे समय तक ऐसी हवा में रहने से सेहत पर असर पड़ सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

श्रीगंगानगर और अलवर की हवा सबसे ज्यादा खराब

राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक श्रीगंगानगर में 346, अलवर में 326 और बीकानेर में 300 AQI दर्ज किया गया। इनके अलावा चूरू में 283, भिवाड़ी में 282 और हनुमानगढ़ में 275 AQI रहा। उदयपुर और नागौर में 270, कोटा में 265 और पाली में 263 AQI रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

भरतपुर में 233, जयपुर में 232 और अजमेर में 228 AQI दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि दिवाली के बाद भी प्रदेश के कई शहरों में हवा साफ नहीं हुई है।

जयपुर के इन इलाकों में प्रदूषण ज्यादा

राजधानी जयपुर के अलग-अलग इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता में अंतर देखने को मिला। मानसरोवर में सबसे ज्यादा 230 AQI दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में 228 और शास्त्री नगर में 221 AQI रहा।

वहीं आदर्श नगर में 163, मुरलीपुरा में 162 और सीतापुरा में 157 AQI रिकॉर्ड हुआ। यानी जयपुर के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर दूसरे इलाकों के मुकाबले ज्यादा है।

यह भी पढें- जयपुर: दीपावली पर पटाखों से 98 लोग घायल, 10 की आंखों में लगी चोट; एसएमएस में कराया इलाज

प्रदूषण से बचने के लिए क्या सावधानी रखें?

दिवाली पर हुई आतिशबाजी के अलावा वाहनों का धुआं, फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और सड़कों पर उड़ने वाली धूल भी हवा को प्रदूषित कर सकती है।

ऐसे में इन बातों का ध्यान रखें:

-सुबह और देर शाम प्रदूषण ज्यादा होने पर बाहर निकलने से बचें।

-खुले में दौड़ने और भारी कसरत करने से फिलहाल परहेज करें।

-बाहर निकलना जरूरी हो तो अच्छी गुणवत्ता वाला N95 मास्क पहनें।

-बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा देर तक बाहर न रहने दें।

-अस्थमा और सांस के मरीज अपनी दवाएं नियमित लें और परेशानी बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

ध्यान रखें: AQI जितना ज्यादा होता है, हवा में प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होता है। इसलिए बाहर निकलने से पहले अपने इलाके का AQI जरूर देख लें।

डॉक्टर्स बोले मरीज 30 प्रतिशत बढ़ें-

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के  वरिष्ठ फिजिशियन एवं चेस्ट स्पेशलिस्ट, डॉ. अजीत सिंह शेखावत के अनुसार दिवाली के दौरान हुई आतिशबाजी के कारण वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों की मात्रा बढ़ी है। इसका असर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पर भी दिखाई दे रहा है। जयपुर में भी AQI करीब 300 के आसपास बना हुआ है।

प्रदूषण बढ़ने से अस्पतालों में सांस संबंधी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें अस्थमा, सीओपीडी, त्वचा की एलर्जी और अर्टिकेरिया (पित्ती) के मरीज ज्यादा हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर प्रदूषित हवा का असर अधिक देखने को मिल रहा है।

मौसम में बदलाव और देर रात तक बच्चों के बाहर खेलने से भी सांस संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें, मौसम के अनुसार गर्म कपड़े पहनें और डॉक्टर की सलाह से दी गई दवाएं समय पर लें। अस्थमा और सीओपीडी के मरीज विशेष सतर्कता बरतें।



राजस्थान के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची

मंगलवार को जारी AQI के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के इन शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा रहा।

शहर

AQI

श्रीगंगानगर

346

अलवर

326

बीकानेर

300

चूरू

283

भिवाड़ी

282

हनुमानगढ़

275

उदयपुर

270

नागौर

270

कोटा

265

पाली

263

भरतपुर

233

जयपुर

232

अजमेर

228

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed