फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Anti Gangster Task Force exposed international racket of cyber fraud Jaipur News

Rajasthan News: साइबर ठगी के रैकेट का खुलासा, दुबई से जुड़े तार, 61 सिम के साथ पकड़े गए आरोपी ने उगले राज

Wed, 26 Feb 2025 05:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Feb 2025 05:44 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, साइबर ठग गिरोह के सरगना अभिषेक ने दुबई में कॉल सेंटर बनाया है। सिम बॉक्स में भारतीय नंबर की सिमों को इंसर्ट करने पर यह एक्टिव हो जाती हैं। इसके बाद दुबई से गेमिंग एप और अन्य तरीकों से साइबर ठगी होती है। 

विज्ञापन
Rajasthan Anti Gangster Task Force exposed international racket of cyber fraud Jaipur News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स पुलिस मुख्यालय की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा किया है। टीम ने जयपुर के वैशाली नगर इलाके में सिरसी रोड से यशवंत सिंह पंवार पुत्र गोपाल सिंह (21) निवासी गुर्जर बस्ती शास्त्री नगर को 61 एक्टिव सिम और दो मोबाइल के साथ पकड़ा है। आरोपी दुबई में बैठे साइबर ठगी गिरोह के सरगना के कहने पर अरुणाचल प्रदेश और असम से फर्जी सिम मंगवाता था। 

विज्ञापन

      
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दिनेश एमएन ने बताया कि विभिन्न आपराधिक गिरोह, गैंगस्टर, तस्करों, वांछित बदमाशों की तलाश और उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस मुख्यालय की एजीटीएफ की अलग-अलग टीमों को विभिन्न जिलों में भेजा गया है। इसी के तहत एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन और इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार शर्मा को एक गिरोह द्वारा जयपुर में असम से भारी मात्रा में एक्टिव सिम फ्लाइट  द्वारा मंगवाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर एक टीम पुष्टि के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन


चाय की थड़ी पर खड़ा था युवक, 61 एक्टिव सिम मिली
दिनेश एमएन ने बताया कि आसूचना संकलन एवं तकनीकी मदद से खबर की तस्दीक होने पर वैशाली थाना पुलिस को सूचना देकर सिरसी रोड बुलाया गया। जहां कालरा पेट्रोल पम्प के सामने चाय की थड़ी पर बाइक लेकर खड़ा युवक पुलिस की गाड़ी और टीम को देखकर जाने लगा। बाइक रोक कर युवक को डिटेन किया गया। जिसकी पहचान शास्त्री नगर की गुर्जर बस्ती निवासी यशवंत सिंह के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास मिले एक लिफाफे से 61 सिम और जेब से मोबाइल बरामद किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाइट कोरियर से सरगना भिजवाता है फर्जी सिम
पूछताछ में आरोपी युवक यशवंत ने बताया कि फर्जी और दूसरे लोगों के डॉक्यूमेंट लगाकर ली की गई ये सिम उसके साथी अभिषेक उर्फ अन्ना पुत्र महेश निवासी लालरपुरा गांधीपथ वैस्ट जयपुर ने असम से फ्लाइट द्वारा कोरियर से भिजवाई हैं। अभिषेक दुबई में रहकर ऑनलाइन गेम्स खेला सट्टे का काम करता है। फर्जी सिम इन्हें असम के अलावा अरुणाचल प्रदेश और अन्य शहरों से भी मिलती हैं।

सिम बॉक्स पर 30-40 सिम लगाकर करते हैं एक्टिव
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जयपुर में साइबर ठग गिरोह द्वारा ऑफिस बना रखा है, जहां पर उनके पास कई छोटे-छोटे सिम बॉक्स है। जिनमें यह एक साथ कई सिम लगाकर उन्हें एक्टिव करते है। सिम बॉक्स अलग-अलग कैटेगरी के हैं। किसी में 30, किसी में 40 और उससे ज्यादा भी सिम लगती है। जयपुर के संचालित ऑफिस के बारे में जांच की जा रही है।


दुबई में साइबर ठगी का कॉल सेंटर चल रहा है अभिषेक
पुलिस के अनुसार, साइबर ठग गिरोह के सरगना अभिषेक ने दुबई में कहीं एक कॉल सेंटर बनाया है। सिम बॉक्स में भारतीय नंबर की इन सिमों को इंसर्ट करने पर यह एक्टिव हो जाती हैं। इसके बाद दुबई में कॉल सेंटर चल रहा अभिषेक विभिन्न गेमिंग एप और अन्य तरीकों से साइबर ठगी करता है। आरोपी से पूछताछ में यह भी सामने आया कि इनके गिरोह में जयपुर के शास्त्री नगर निवासी योगेन्द्र खिंची उर्फ रोनी उर्फ रवि, रोकी, पंजाब निवासी गुरू, हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी इंद्र, जतिन और हरमीत सिंह भी काम करते हैं। आरोपी ने इनके पास और भी कई फर्जी सिम होना बताया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed