फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: amount of Mukhyamantri Balika Sambal Yojana increased to Rs 30 thousand; Dy CM Diya gave approval

Rajasthan: ‘मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना’ की राशि बढ़कर हुई 30 हजार; डिप्टी CM दीया कुमारी ने दी स्वीकृति

Sat, 09 Mar 2024 05:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Mar 2024 05:43 PM IST
सार

Jaipur Hindi News: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने समाज में लिंग भेद उन्मूलन और बालिका के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना में दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना में बदलाव और आशा कार्यकर्ताओं को भी तोहफा दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan: amount of Mukhyamantri Balika Sambal Yojana increased to Rs 30 thousand; Dy CM Diya gave approval
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने ‘मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना’ के तहत दी जाने वाली राशि को ₹10 हजार से बढ़ाकर ₹30 हजार कर दिया है। उप मुख्यमंत्री ने समाज में लिंग भेद उन्मूलन और बालिका के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना में दी जाने वाली राशि में उक्त बढ़ोतरी की वित्तीय स्वीकृति दी है। योजना में पहली और दूसरी बालिका के जन्म पर तथा उसके बाद नसबंदी करवाने की स्थिति में यह राशि दी जाएगी। वहीं, उप मुख्यमंत्री दीया ने सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 21 वर्ष की अवधि किए जाने की भी स्वीकृति दी है।

विज्ञापन

 
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ
जानकारी के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि योजना का लाभार्थी खाता ₹25 हजार की राशि से खोला जाएगा। उसके अंतर्गत प्रति वर्ष ₹250 बालिका के खाते में जमा करवाए जाएंगे। ये राशि बालिका के नाम पर बानाई गई एफडीआर राशि तीन हजार पांच सौ रुपये के ब्याज से जमा होगी। एफडीआर का अधिक ब्याज बालिका के पांच सौ रुपये से खोले गए बचत खाते में जमा होता रहेगा। 21 वर्ष बाद यह राशि एक लाख 47 हजार 542 होना संभावित है। इस योजना के अंतर्गत दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी देय है, जो 21 वर्ष की अवधि के बाद भी निरंतर लागू रहेगा।
विज्ञापन

 
आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आशा सहयोगिनियों को तोहफा देते हुए उनके मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह मानदेय बढ़ोतरी एक अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगी,  जिसमें आशा सहयोगिनियों को चार हजार 98 रुपये के स्थान पर चार हजार 508 रुपये की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed