Rajasthan: आप पार्टी का डोर-टू-डोर कैंपेन लांच, प्रभारी बोले- BJP के पास ED-CBI तो हमारे पास मेहनती कार्यकर्ता
राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने गारंटी का डोर-टू-डोर कैंपेन लांच किया। प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा, बीजेपी के पास ईडी-सीबाआई है तो आम आदमी पार्टी के पास मेहनती कार्यकर्ता हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने प्रदेश कार्यालय से अरविंद केजरीवाल की गारंटी के डोर-टू-डोर कार्यक्रम को लांच किया। कार्यक्रम की लांचिंग के दौरान प्रदेश प्रभारी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आज हमारे सामने जो सियासी दल चुनाव लड़ रहे हैं, वो धनवान लोगों की पार्टी है। उनके (बीजेपी के) पास पैसे समेत ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स है तो दूसरी ओर प्रदेश की सत्ता पर कांग्रेस पार्टी काबिज है। जबकि आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं। जो हर समय जनता के लिए और पार्टी के लिए तैयार रहते हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं की दम पर आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है।
आप प्रदेश प्रभारी ने कहा, चार सितंबर को आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राजस्थान को सात गारंटियां दी थीं। अब हमनें उन सात गारंटियों को प्रदेश के हर घर तक ले जाने की योजना बनाई है। 14 पेज की एसओपी में सात गारंटियों को राजस्थान के घर-घर तक पहुंचाने की डिटेल दी गई है। विनय मिश्रा ने कहा कि शुक्रवार (15 सिंतबर) को हमारे जितने लोकसभा प्रभारी और जिला प्रभारी जिला मुख्यालय और लोकसभा मुख्यालयों में प्रेसवार्ता करेंगे। उसके साथ ही प्रदेश से कुछ पदाधिकारियों को चिन्हित किया गया है, जो वहां जाकर एसओपी के बारे में ट्रेनिंग देंगे।
शनिवार को लोकसभा प्रभारी और जिला प्रभारी विधानसभा वार जाकर ट्रेनिंग देंगे। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि ट्रेनिंग के बाद 18 सितंबर से आम आदमी पार्टी इस कैंपेन को जमीन पर उतार देगी। ये कैंपेन जो लॉन्च किया गया है, इसमें हमारी पार्टी के सभी पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। जो गांवों में जाकर डोर-टू-डोर कैंपेन चलाएंगे, उसे मॉनिटर भी किया जाएगा।
विनय मिश्रा ने कहा कि इस कैंपेन में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश के सभी सात सह-प्रभारियों को भी हम विधानसभाओं में लगाएंगे, जो वहां रहकर कैंपेन को मॉनिटर करेंगे। हमारे कैंपेन की डेडलाइन 30 सितंबर है, जिसमें हमारे सह-प्रभारियों के साथ मैं भी मौजूद रहूंगा। विनय मिश्रा ने कहा कि इन 15 दिनों में हमारी गारंटियां प्रदेश के घर-घर पहुंच तक पहुंच जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश में जनसंवाद कैंपेन भी लांच करने जा रहे हैं, जो जिलों की हर विधानसभा में जनसंवाद करके अरविंद केजरीवाल के अगले कार्यक्रम में उसे अमल में लाने की कोशिश करेंगे।
डोर-टू-डोर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग एक एप के जरिए करेंगे - विश्वेंद्र सिंह
प्रदेश महासचिव विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि हम डोर-टू-डोर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग एक एप के जरिए करेंगे, जिसमें हमारा कार्यकर्ता जिस गांव में जाएगा, वो पार्टी के मिस्ड कॉल नंबर पर मिस्ड कॉल करेगा। उसके बाद एक कोड जनरेट होगा, जिसे हम गारंटी कार्ड में लिखकर उस एप में रजिस्टर करेंगे। जिससे मॉनिटरिंग होगी कि किस विधानसभा, किस लीडर ने कितना काम किया है? इस एक्टिविटी को हम टॉप-10 लीडर्स आम आदमी पार्टी, प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जी के पेज से चयन करके निकालेंगे। विश्वेंद्र सिंह ने इस कैंपेन का उद्देश्य सिर्फ आम आदमी पार्टी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।