फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rain alert on Saturday in 28 out of 33 districts of Rajasthan state

Rajasthan weather: प्रदेश के 28 जिलों में शनिवार को बारिश का अलर्ट, तापमान में 9 डिग्री तक आई गिरावट

Sat, 29 Apr 2023 08:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 29 Apr 2023 08:07 AM IST
सार

राजस्थान के 33 में से 28 जिलों में शनिवार को बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने तड़के अलर्ट जारी कर कहा है कि 2 मई तक अभी संभागों में बरिश की संभावना है।

विज्ञापन
Rain alert on Saturday in 28 out of 33 districts of Rajasthan state
बारिश का अलर्ट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के जयपुर, दौसा, अलवर, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर, जोधपुर, जालौर, पाली, भीलवाड़ा, राजसमंद, सिरोही, चित्तौड़गढ़, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर बादल गरजने के साथ बारिश होगी। आकाशीय बिजली की गरज-चमक होने, कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और हल्की वर्षा के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।  

विज्ञापन


बिजली गिरने का खतरा, बारिश के वक्त पेड़ के नीचे खड़े ना हों
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने बादल कड़कने और बारिश होने पर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने को कहा है। पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेनी है। क्योंकि बिजली गिरने का खतरा है।
विज्ञापन


2 मई तक सभी 7 संभागों में होगी बारिश
मौसम के विभाग के मुताबिक जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर सभी सात संभागों में अगले चार दिन लगातार बारिश होने की संभावना है। 

तापमान में 4 से 9 डिग्री तक गिरावट दर्ज
प्रदेश में नया वेदर सिस्टम डिवेलप होने और बारिश के कारण ठंडी हवाएं चलने से तापमान में 4 से 9 डिग्री तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है उदयपुर के डबोक में अधिकतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस गिरा है। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। अजमेर में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जहां तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है और 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है । सीकर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है, अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जोधपुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जोधपुर में अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। बीकानेर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है और तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई है। कोटा में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस आया है,जबकि 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है। अलवर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और गिरावट 7.9 डिग्री सेल्सियस की रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed