फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Railway train route changes at Jaipur Junction this month four trains cancelled and 12 trains route change

Railway: जयपुर जंक्शन पर ट्रेन रूट में इसी महीने होंगे बदलाव, चार रद्द होगी और 12 ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

Sat, 02 Nov 2024 09:24 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 02 Nov 2024 09:24 AM IST
सार

जयपुर रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट काम की वजह से जयपुर से चलने वाली चार ट्रेन रद्द की जाएगी। इन्हें दूसरे स्थान से चलाया जाएगा। वहीं, 12 ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे।

विज्ञापन
Railway train route changes at Jaipur Junction this month four trains cancelled and 12 trains route change
ट्रेन रूट में होगा बदलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर से रेल का सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जयपुर रेलवे में कुछ डेवलपमेंट के कामों की वजह से 29 नवंबर से ट्रेन रूट बदले जाएंगे। काम की वजह से रूट बाधित रहने के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन दो महीने तक जयपुर जंक्शन से नहीं होगा।

विज्ञापन


राजधानी जयपुर से रेल यात्रा की टिकट बुक करवा चुके यात्रियों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। रेलवे ने जयपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। कुछ ट्रेन रूट दो महीने के लिए रद्द होंगे, जबकि दर्जन भर ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। स्टेशन के डेवलपमेंट का काम करीब दो महीने चलने वाला है। ऐसे में यह स्थिति 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बनी रहेगी। यहां शॉपिंग जोन भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
चार ट्रेन रद्द और 12 ट्रेनों का बदलेगा रूट
जयपुर रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट काम की वजह से जयपुर से चलने वाली चार ट्रेन रद्द की जाएगी। इन्हें दूसरे स्थान से चलाया जाएगा। वहीं, 12 ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक बठिण्डा-जयपुर-बठिण्डा ट्रेन, मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन का संचालन प्रारिम्भक स्टेशन से रद्द रहेगा। जबकि 28 नवंबर से नौ जनवरी तक बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन, शोलापुर-अजमेर ट्रेन, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन और 28 नवंबर से 12 जनवरी तक बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन, काठगोदाम-जैसलमेर 29 नवंबर से 10 जनवरी तक दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन, 30 नवंबर से सात जनवरी तक रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट ट्रेन और चार दिसम्बर से आठ जनवरी तक अजमेर-शोलापुर टे्रन बदले रूट से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 18 नवंबर से 12 जनवरी के मध्य अलग-अलग समयावधि में जयपुर-हिसार, जयपुर-बठिण्डा, जयपुर-बयाना-बयाना, जयपुर-मथुरा-जयपुर और जयपुर-हिसार ट्रेन, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस, जयपुर-भोपाल, भोपाल-जयपुर ट्रेन भी जयपुर जंक्शन नहीं आएगी।


प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनेंगे
जयपुर रेलवे स्टेशन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए 700 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट का काम चल रहा है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन को एयरकोन कॉर्स बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों को कई अच्छी सुविधाएं मिलने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed