फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Railway Alert: 2 New Special Superfast Trains Announced, One-Time Trips Planned to Manage Heavy Passenger Load

Railway Alart: दो नई स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेनों का संचालन, यात्रीभार को देखते हुए एक-एक ट्रिप चलाने का फैसला

Wed, 10 Dec 2025 06:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 06:48 PM IST
सार

यात्रियों के बढ़ते दबाव के चलते उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दो नई स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेनों की एक-एक ट्रिप चलाने का फैसला किया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने इस संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन
Railway Alert: 2 New Special Superfast Trains Announced, One-Time Trips Planned to Manage Heavy Passenger Load
रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो नई स्पेशल सुपर फास्ट रेलसेवाओं के संचालन की घोषणा की है। इनमें मदार-बांद्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल और नई दिल्ली-साबरमती-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। दोनों रेल सेवाएं एक-एक ट्रिप के लिए चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार इन ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अस्थायी रूप से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


मदार-बांद्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (एक ट्रिप)

गाड़ी संख्या 09603 मदार से 11 दिसंबर को शाम 6:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन जयपुर स्टेशन पर रात 8:40 बजे पहुंचेगी और 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 09604 12 दिसंबर को बांद्रा टर्मिनस से शाम 6:20 बजे रवाना होकर अगले दिन 2:40 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी। यह ट्रेन अजमेर से किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी होते हुए बोरीवली स्टेशन पहुंचेगी।


इस ट्रेन में 22 डिब्बे होंगे 3 सेकंड एसी, 10 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 3 स्लीपर, 2 सामान्य श्रेणी और 2 पॉवर कार।

ये भी पढ़ें: शवों की अदला-बदली: जिला अस्पताल की लापरवाही! जिसे दफनाया जाना था उसका करवा दिया दाह संस्कार, मचा बवाल

नई दिल्ली-साबरमती-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल ट्रेन (एक ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04034 नई दिल्ली से 10 दिसंबर को रात 11:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 4:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04033 11 दिसंबर को साबरमती से शाम 7 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन का रूट रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड और पालनपुर रहेगा।

इस ट्रेन में 21 डिब्बे होंगे, जिनमें 1 फर्स्ट एसी, 6 सेकंड एसी, 12 थर्ड एसी और 2 पॉवर कार शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के संचालन से दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को सीधी और तेज सुविधा मिलेगी। साथ ही छुट्टियों और त्योहारी सीजन में ट्रेन टिकटों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपना टिकट समय पर आरक्षित कर लें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed