फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Questions arose regarding the status of ministers in Bhajanlal government

Rajasthan: सरकार के सलाहकारों के गजब कारनामें, पिछली प्री बजट मीटिंग में वित्त मंत्री को भूले, इस बार केके…

Sat, 15 Jun 2024 02:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 15 Jun 2024 02:26 PM IST
सार

Rajasthan: प्रदेश की भजनलाल सरकार में मंत्रियों की हैसियत को लेकर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी है कि बजट की तैयारियों के नाम पर महकमें से जुड़ी बैठक मुख्यमंत्री भजलाल के स्तर पर ली जा रही हैं, उनमें उन महकमों के मंत्री को ही नहीं बुलाया जा रहा। वित्त विभाग ने  पिछले बार कर्मचारियों के साथ प्री-बजट मीटिंग में वित्त मंत्री का नाम गायब कर दिया। इस बार 19 जून को प्रस्तावित कर सलाहकर, व्यापार  संघों की प्री बजट मीटिंग में उद्योग राज्यमंत्री को ही नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन
Questions arose regarding the status of ministers in Bhajanlal government
केके विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की अफसरशाही के आगे सरकार के मंत्री भी बौने नजर आने लगे हैं। अफसर चाहें तो मंत्री को मीटिंग में बुलाएं और न चाहें तो न बुलाएं। जी हां बजट पूर्व संवाद को लेकर 19 जून को दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक के आदेश को देखकर तो यही लगता है । यह बैठक सीएमओ स्थित कन्वेशन हॉल में होने जा रही है। बैठक में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को बुलाया गया है । लेकिन उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री केके विश्नोई को आमंत्रित नहीं किया गया है ।

विज्ञापन


यह बैठक व्यापार, कर सलाहकार और उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधियों क साथ होने जा रही है। बैठक में अधिकारियों के अलावा 29 संगठनों को बजट पूर्व चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है। बता दें कि इससे पहले भी वित्त विभाग ने कुछ दिनों पहले कर्मचारी संगठनों की प्री बजट बैठक वित्तमंत्री दीया कुमारी को नजरंदाज किया था। कांग्रेस ने भी इस इसे मुद्दा बनाया।  जब मामला मीडिया में उछला तो आनन-फानन में संशोधित आदेश जारी कर दिए। लेकिन इनती बड़ी चूक बार-बार करने वाले अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं होना सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed