फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pro Kabaddi 2023-24 Nabibaksh leads Gujarat Giants to victory in the final raid in Jaipur

Pro Kabaddi 2023-24: नबी ने अंतिम रेड में गुजरात जायंट्स को दिलाई जीत, दबंग दिल्ली केसी की जीत का सिलसिला टूटा

Wed, 17 Jan 2024 10:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 10:11 PM IST
सार

Pro Kabaddi 2023-24: गुजरात के लिए नबीबख्श का अंतिम रेड मैच का निर्णायक रेड साबित हुआ, जिसने टीम को फिर जीत की पटरी पर ला दिया। पिछले सात मैचों से अजेय चल रही दिल्ली का विजयरथ रोक दिया।

विज्ञापन
Pro Kabaddi 2023-24 Nabibaksh leads Gujarat Giants to victory in the final raid in Jaipur
गुजरात जायंट्स ने जीत दर्ज की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबीबख्श ने अंतिम रेड में गुजरात जायंट्स को ऑल आउट से बचाते हुए बुधवार को यहां जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन के 76वें मैच में दबंग दिल्ली के खिलाफ पांच अंकों से जीत दिला दी। अपने पिछले मैच में 20 प्वॉइंट से हारने के बाद गुजरात जायंट्स ने इस मैच में दमदार वापसी की और दबंग दिल्ली केसी को 31-26 से हरा दिया।

विज्ञापन


गुजरात के लिए नबीबख्श का अंतिम रेड मैच का निर्णायक रेड साबित हुआ, जिसने टीम को फिर जीत की पटरी पर ला दिया और पिछले सात मैचों से अजेय चल रही दिल्ली का विजयरथ रोक दिया। गुजरात के लिए इस मुकाबले में डिफेंडर दीपक और सोनू जागलान ने छह-छह अंक लिए। दिल्ली के कप्तान आशू मलिक सुपर-10 लगाने के बाद भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 13 मैचों में आठवीं जीत के बाद गुजरात जायंट्स 44 अंकों के साथ अब भी चौथे ही नंबर पर है। वहीं, दबंग दिल्ली हार के बाद तीसरे भी नंबर पर है। 
विज्ञापन




आशू मलिक की अगुवाई में दबंग दिल्ली ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की, लेकिन सोमबीर ने सुपर टैकल करके गुजरात को 4-4 से बराबरी पर ला दिया। इसी दौरान दिल्ली ने छठे मिनट में ही अपना रिव्यू भी खो दिया और फिर वो ऑल आउट भी हो गई। गुजरात ने यहां से सात प्वॉइंट की लीड लेते हुए 11-4 का स्कोर कर दिया और पहले 10 मिनट के खेल में खुद को पांच प्वॉइंट से आगे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फजल अत्राचली के नेतृत्व में गुजरात जायंट्स का डिफेंस लगातार बेहतर कर रहा था। इसी बीच, सोनू जागलान ने 13वें मिनट में सुपर रेड करके गुजरात के स्कोर को 15-8 का कर दिया। अगले कुछ मिनटों में दोनों टीमों ने पांच-पांच अंक लेकर एक-दूसरे से कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन अभी गुजरात का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा था। गुजरात जायंट्स ने इसी के साथ पहले 20 मिनट के खेल में सात प्वॉइंट की बढ़त को बरकरार रखा और 19-12 के स्कोर से पहले हाफ को अपने पक्ष में रखा।

दबंग दिल्ली ने दूसरे हाफ के शुरू होते ही अपनी वापसी का ऐलान करके धीरे-धीरे गुजरात की लीड को तीन अंकों पर ला दिया। आशू लगातार बेहतर कर रहे थे और इसी के चलते दिल्ली ने 27वें मिनट में गुजरात को ऑल आउट के करीब ला दिया था, लेकिन योगेश टैकल में गलती कर बैठे और गुजरात ने खुद को ऑलआउट से बचा लिया। गुजरात ने इसके बाद सुपर टैकल करके 30वें मिनट तक पांच प्वॉइंट की लीड कायम कर ली।

अंतिम 10 मिनटों के खेल में ऐसा लग रहा था कि दबंग दिल्ली के लिए वापसी करना टीम के लिए मुश्किल है क्योंकि 35वें मिनट तक दबंग दिल्ली की टीम छह प्वॉइंट से पीछे चल रही थी। लेकिन आशू के मैट पर वापस आने के बाद दिल्ली ने मुकाबले में करनी शुरू कर दी। 37वें मिनट में आशू ने अपना सातवां सुपर-10 भी पूरा कर लिया। अगले ही मिनट में गुजरात ऑल आउट की कगार पर आ गई थी।


अंतिम मिनटों में गुजरात पांच प्वॉइंट से आगे थी, लेकिन दिल्ली ने फिर गलती कर दी और वो मैट पर अकेले मौजूद मोहम्मद नबी बख्श को टैकल नहीं कर पाई। नबीबख्श ने इस निर्णायक रेड में सुपर रेड लगाकर दो अंक हासिल कर लिए और गुजरात को ऑल आउट होने से बचा लिया। इसी के साथ गुजरात ने दिल्ली को पांच प्वॉइंट से हार थमा दी। गुजरात के लिए नबीबक्श का अंतिम रेड मैच का निर्णायक रेड साबित हुआ, जिसने गुजरात जायंट्स को 31-26 से रोमांचक जीत दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed