{"_id":"69de152369634c8a8b05d11e","slug":"private-hospitals-closed-on-indian-medical-association-call-major-decision-likely-in-evening-meeting-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर निजी अस्पताल बंद, शाम की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर निजी अस्पताल बंद, शाम की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला
Tue, 14 Apr 2026 03:52 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:52 PM IST
सार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर राजस्थान में निजी अस्पतालों ने एक दिन का सांकेतिक बंद रखा। डॉक्टरों ने डॉ. सोनवाल बंसल की रिहाई, आरजीएचएस सेवाएं सुचारू करने और बकाया भुगतान को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
निजी अस्पताल में नजर नहीं आए मरीज
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर राजस्थान में निजी अस्पतालों ने एक दिन का सांकेतिक बंद रखा है। इस निर्णय के चलते प्रदेश भर में निजी अस्पताल, ओपीडी, फार्मेसी और भर्ती सेवाएं पूरी तरह बंद रही, जिससे मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
शाम की बैठक में होगा फैसला
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि डॉक्टरों की मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। उन्होंने कहा कि आज रात संगठन की एक और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें यह निर्णय लिया जा सकता है कि सांकेतिक बंद को अगले दिन तक बढ़ाया जाए या नहीं। यह कदम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तीन प्रमुख मांगों को लेकर उठाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) से जुड़ी सेवाएं पूरी तरह बंद रखी जाएंगी।
15 अप्रैल की सुबह तक बंद रहेंगे अस्पताल
आईएमए के पदाधिकारियों के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 सुबह 8:00 बजे से 15 अप्रैल 2026 सुबह 8:00 बजे तक राजस्थान के सभी निजी अस्पतालों में ओपीडी, आईपीडी, भर्ती और अन्य चिकित्सा सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान निजी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं भी स्थगित रहेंगी। हालांकि, सरकारी अस्पतालों में आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दिल दहला देने वाली क्रूरता! जेसीबी से लटकाकर बेजुबान कुत्ते को दी मौत, वीडियो में कैद हुई दरिंदगी
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं डॉक्टर
सोमवार की बैठक में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा और सचिव डॉ. एन.के. अग्रवाल सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। व्यापक चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो भविष्य में डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसे सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं।