फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Politics name of MLA Shobharani Kushwaha who saved Gehlot government came out case of cheating

Politics: गहलोत सरकार बचाने में BJP से निष्कासित MLA शोभारानी को मिला इनाम, ठगी मुकदमें से CID ने निकाला नाम

Fri, 26 May 2023 02:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 26 May 2023 02:55 PM IST
सार

गहलोत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का बीजेपी से निष्कासित धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह को बड़ा इनाम मिला है। सीआईडी-सीबी ने करोड़ों की ठगी के मामले में विधायक का नाम निकाल दिया है। हालांकि, अदालत ने केस चलाने के आदेश दिए हैं।
 

विज्ञापन
Politics name of MLA Shobharani Kushwaha who saved Gehlot government came out case of cheating
विधायक शोभारानी कुशवाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीआईडी-सीबी मुख्यालय ने पूर्व विधायक बीएल कुशवाह की पत्नी और वर्तमान विधायक शोभारानी कुशवाह को चिटफंड के मामले में क्लीन चिट दी है। हालांकि, अदालत ने केस चलाने के आदेश बरकरार रखे हैं। बता दें, गरिमा रियल एस्टेट एंड एलाइड लिमिटेड नाम पर एक कंपनी का गठन किया गया था। इस कंपनी के शेयर होल्डर सबसे अधिक विधायक शोभारानी कुशवाह और उनके पति बीएल कुशवाह रहे थे। अमुक कंपनी की विधायक शोभारानी कुशवाह निदेशक एवं उनके पति चेयरमैन रहे थे। कंपनी ने लोगों से ब्याज समेत धन वापस करने का वादा किया था। लेकिन कंपनी अपने वादे से मुकर गई और पीड़ितों का भुगतान नहीं किया।

विज्ञापन


भरतपुर जिले के कामा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक लोगों की पांच करोड़ से अधिक की राशि वापस नहीं की गई थी। निवेशकों के तगादे से कंपनी ने भरतपुर का ऑफिस भी बंद कर दिया। पीड़ित निवेशकों ने कोर्ट की शरण लेकर मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने विधायक शोभारानी कुशवाह का नाम निकालकर केवल पति बीएल कुशवाह के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी।
विज्ञापन


सेशन कोर्ट की पुष्टि, विधायक शोभारानी के खिलाफ चलेगा केस...
सेशन कोर्ट ने विधायक शोभारानी कुशवाह के खिलाफ ठगी और चिटफंड के मामले में मुकदमा चलाने के आदेश बरकरार रखे हैं। विधायक शोभारानी कुशवाह के वकील देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एफआईआर में उनका नाम नहीं था। सिर्फ कंपनी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया था। पूरे प्रकरण को फेस कर रहे परिवादी श्यामबाबू शर्मा ने बताया कि तीन जांच अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की लंबे समय तक जांच की है। तीनों अधिकारियों ने अनुसंधान में विधायक शोभारानी कुशवाह को दोषी माना है। लेकिन सरकार के रहमों करम पर पुलिस मुख्यालय से विधायक शोभारानी कुशवाह का नाम ठगी और चिटफंड के मामले में पृथक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत सरकार बचाने का मिला इनाम...
बीजेपी से निष्कासित धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह को साल 2020 में कांग्रेस में आए सियासी भूचाल के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साथ देने पर इनाम मिला है। सीआईडी-सीबी ने करोड़ों की चिटफंड एवं ठगी के मामले में शोभारानी कुशवाह को क्लीन चिट दी है। सात मई को राजाखेड़ा में सभा के दौरान खुले मंच से भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक शोभारानी कुशवाह की तारीफों के पुल बांधे हैं।

राजाखेड़ा की सभा में सीएम ने जताया था शोभारानी का आभार...
सात मई को महंगाई राहत कैंप के दौरान राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मरैना कस्बे में हुई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा देश की सियासत में चर्चा का विषय बन गई। करीब 32 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तरकस से निकले तीर ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेताओं को चोटिल कर दिया था। कांग्रेस की गद्दारी वफादारी का जिक्र करने के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, कैलाश मेघवाल और विधायक शोभारानी कुशवाह का भी सियासी संकट के समय साथ देने पर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुले मंच से विधायक शोभारानी कुशवाह को बोल्ड लेडी तक बताया था।

राज्यसभा चुनाव में शोभारानी ने बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में की थी क्रॉस वोटिंग...
धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के सिंबल पर चुनाव जीती विधायक शोभारानी कुशवाह ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा से बगावत की थी। विधायक कुशवाहा ने भाजपा से क्रॉस वोट कर कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को राज्यसभा में वोट दिया था। तत्कालीन समय पर भाजपा ने विधायक शोभारानी कुशवाह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। भाजपा से निष्कासित होने के बाद विधायक शोभारानी कुशवाह खुलकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हो गईं। धौलपुर के जिला प्रशासन में भी उनका जोरदार दबदबा बन गया। हालांकि, विधायक शोभारानी कुशवाह कांग्रेस की संगठन की मीटिंग में अभी तक शामिल नहीं हुई है। राजाखेड़ा में महंगाई राहत कैंप के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सभा में पहली मर्तबा उन्होंने कांग्रेस का मंच साझा किया था।


पति बीएल कुशवाह जेल में बंद...
विधायक शोभारानी कुशवाह के पति बनवारी लाल कुशवाह वर्तमान में भरतपुर सेवर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। बीएल कुशवाह के खिलाफ बहन के प्रेमी की हत्या के षड्यंत्र का आरोप है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा में ठगी एवं चिटफंड के मामले में उनके खिलाफ दर्ज हैं। वहीं, कई चिटफंड के मामले विधायक शोभारानी कुशवाह के खिलाफ भी दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed