फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Politics MLA Ramlal Sharma says Gehlot government is hurting public by talking about giving relief electricity

Politics: MLA रामलाल शर्मा बोले- बिजली बिलों में राहत देने की बात करके जनता को आहत कर रही गहलोत सरकार

Wed, 14 Jun 2023 01:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Jun 2023 01:47 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा, गहलोत सरकार बड़े-बड़े दावे इस बात के कर रही है कि हमारे राहत कैंपों के अंदर हम जनता को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। लेकिन धरातल पर बिल्कुल उल्टा है।
 

विज्ञापन
Politics MLA Ramlal Sharma says Gehlot government is hurting public by talking about giving relief electricity
विधायक रामलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा ने गहलोत सरकार पर जुबानी हमला किया है। विधायक ने गहलोत सरकार के राहत कैंपों को लेकर बड़ी बात कही है। विधायक शर्मा ने कहा, गहलोत सरकार ने पहले 100 यूनिट बिजली फ्री करने की घोषणा की। लेकिन कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक कोई फ्यूल चार्ज या अतिरिक्त चार्ज की राशि वसूल नहीं करने की बात भी कही गई थी और कहा कि जनता को हम राहत देने का काम करेंगे। लेकिन जून महीने के बिल देखकर लगता है कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत चरितार्थ होती दिख रही है।

विज्ञापन


विधायक रामलाल बोले, कांग्रेस सरकार के राहत कैंपों का नजारा जून महीने के बिलों के माध्यम से देखा जा सकता है। मेरी विधानसभा क्षेत्र के एक उपभोक्ता जिसका नाम कैलाशचंद है, जिसको 13 जून 2023 को बिल जमा करवाने की तारीख दी गई थी। बिल के अंदर 722 रुपये की सब्सिडी राशि दी गई और कुल दो हजार 492 रुपये बिल दिया गया। इसके बाद कैलाशचंद को बिल जमा करवाने की अंतिम तारीख़ देकर बिल संशोधित किया गया, जिसमें उपभोक्ता दोबारा महंगाई राहत कैंपों में बिना रजिस्ट्रेशन करवाए ही राहत कैंप का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर बिल को संशोधन किया गया। रजिस्ट्रेशन का दावा करने के बाद उपभोक्ताओं को 2,662 रुपये का बिल दिया गया।
विज्ञापन


जून महीने के बिल में महंगाई राहत शिविर के रजिस्ट्रेशन संख्या Mrc/2023/5050898 दर्शाकर उपभोक्ताओं को बिल दिया गया। उपभोक्ता का दावा है कि कि मैंने महंगाई राहत शिविरों में रजिस्ट्रेशन करवाया ही नहीं हैं। उपभोक्ता को पूर्व में 722 रुपये की जो सब्सिडी दी गई थी, उस सब्सिडी को घटाकर अब 562 रुपये कर दिए गए हैं। रामलाल ने कहा, यही जादूगर कहे जाने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का कमाल है, जो राहत की बात करके जनता को आहत करने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed