फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   PM Modi Jaipur Visit Major points of Prime Minister Modi speech in Jaipur Rajasthan

Rajasthan: जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी की हुंकार, बोले- जो कहता हूं, करके दिखाता हूं; जानें भाषण की बड़ी बातें

Mon, 25 Sep 2023 06:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Sep 2023 06:30 PM IST
सार

PM Modi Speech In Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीजेपी की परिवर्तन संकल्प रैली में कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा, जिस तरह से कांग्रेस ने सरकार चलाई है, वह जीरो नंबर की हकदार है। इसलिए राजस्थान के लोगों ने ठान लिया है कि गहलोत सरकार को हटाकर बीजेपी को वापस लाएंगे।

विज्ञापन
PM Modi Jaipur Visit Major points of Prime Minister Modi speech in Jaipur Rajasthan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में एक बार फिर महिला आरक्षण बिल और सनातन का मुद्दा छाया रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों मुद्दों को आधार बनाकर कांग्रेस और गठबंधन दलों पर जमकर चुनावी तीर चलाए।

विज्ञापन


सांगानेर के दादिया ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी कभी नहीं चाहते थे कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। आज ये इस बिल के समर्थन पर मन से नहीं, बल्कि सभी महिलाओं के दबाव के चलते आए हैं।
विज्ञापन


मोदी के भाषण की बड़ी बातें...
राजस्थान का बदला मौसम

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाने का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने पिछले पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल जीरो नंबर पाने की हकदार है। गहलोत सरकार ने राजस्थान के लोगों और युवाओं के पांच महत्वपूर्ण साल बर्बाद कर दिए। इसलिए राजस्थान के लोगों ने ठान लिया है कि गहलोत सरकार को हटाएंगे और बीजेपी को वापस लाएंगे। राजस्थान में अब परिवर्तन होकर रहेगा, क्योंकि यहां का मौसम बदल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनातन को खत्म करना चाहती है कांग्रेस
पीएम मोदी ने भाषण में सनातन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस हमारी पहचान मिटाने की तैयारी कर रही है। ये सनातन धर्म को मिटाना चाहते हैं, इसलिए राजस्थान इस चुनाव में ही नहीं, हर चुनाव में घमंडिया गठबंधन को आइना दिखाएगा। कुछ वोटों के लिए तुष्टीकरण की पराकाष्ठा को राजस्थान का समाज अच्छे से समझ रहा है और मैं जानता हूं राजस्थान चुनावों में ही नहीं बल्कि आने वाले हर चुनावों में घमंडिया गठबंधन को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। वो जड़ों से उखड़ जाएंगे। राजस्थान के हर क्षेत्र में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है।

PM बोले- मेरी गारंटी में है दम
प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी यानी गारंटी पूरी होने की। गरीब के पास स्वाभिमान होता है गरीब मेहनत करना जानता है, मैं जिस घर से निकलकर आया हूं। मेरे पास करने के लिए सिर्फ मेहनत है। मैं पूरी तरह परिश्रम से देशवासियों की सेवा में जुटा हुआ हूं। इसलिए मैं जो कहता हूं, वह करके दिखाता हूं। मेरी गारंटी में दम होता है। यह सब में हवा में नहीं करता बल्कि बीते नौ साल का पूरा ट्रैक रिकॉर्ड यही है।

वन रैंक-वन पेंशन का वादा किया पूरा
मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ 500 करोड़ से वन रैंक वन पेंशन देना चाहती थी, लेकिन अब तक इस पेंशन से 70 हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं। मैंने वन रैंक वन पेंशन का वादा किया, वह गारंटी पूरी कर दी है। हमने भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की गारंटी दी थी, आज देश के भ्रष्टाचारियों पर कानून का जो डंडा चल रहा है, वह सब देख रहे हैं। तीन तलाक के खिलाफ कानून लाकर मुस्लिम महिलाओं के आंसू पोंछे।

पेपर लीक माफियाओं पर होगी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि जितनी बार भी पेपर लीक होते हैं, युवा परेशान होते हैं। राजस्थान में बीजेपी सरकार बनने पर पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवाओं के साथ खिलावाड़ करने वाले किसी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

कन्हैयालाल हत्याकांड पर: कांग्रेस आतंकियों पर मेहरबान
यहां लाल डायरी में काली करतूतें छिपी हैं। हर जगह कट और कमीशन फैला है, इसलिए यहां कौन पैसा लगाना चाहेगा? इसलिए यहां औद्योगिक विकास पिछड़ा हुआ है। कानून व्यवस्था भ्रष्ट है। जहां सरे आम गला काटने की घटना हो और सरकार मजबूर हो, ऐसे हालत में निवेश कैसे हो सकता है। यह साधारण अपराध नहीं है। ये कांग्रेस की वोट बैंक की तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है। कांग्रेस सरकार आतंकियों पर कार्रवाई की बजाय उन पर मेहरबान हो, अपराधियों को खुली छूट दे रही हो तो कानून का खौफ कैसे रहेगा?

महिला आरक्षण पर: कांग्रेस ने 30 साल में क्यों नहीं दिया?
जो कांग्रेस महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, वे यह काम 30 साल पहले कर सकते थे, लेकिन कांग्रेसी कभी यह चाहते ही नहीं थे। आज भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मन से नहीं, बल्कि आप सभी बहनों के परिणामस्वरूप सीधी लाइन में आए हैं। कांग्रेस और उसके घमंडिया साथी महिला आरक्षण के घोर विरोधी हैं। इतने बड़े फैसले को भी वो भटकाने में लगे हैं, यूपीए सरकार के दौरान जिन्होंने यह बिल रोका है, कांग्रेस के साथी अभी भी दबाव बना रहे हैं, इसलिए राजस्थान की महिलाओं को सतर्क रहना है।


चंद्रयान और जी20 का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि मैं साफ देख रहा हूं, राजस्थान में अब परिवर्तन होकर रहेगा। राजस्थान के कौने-कौने से जो परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली, इस यात्रा को बहुत जनसमर्थन मिला। राजस्थान के हर कार्यकर्ता और जनता को इन सफल यात्राओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज मैं जयपुर ऐसे समय पर आया हूं, जब देश का गौरव नए आसमान पर है। हमारा चंद्रयान वहां पहुंचा, जहां दुनिया का कोई कोई भी देश नहीं पहुंच पाया। जी-20 में भारत की सफलता से भारत के विरोधी देश भी हैरान परेशान हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed