फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   "Pink Winter Grips Rajasthan: Nagaur Records Coldest Night at 14.8°C"

राजस्थान में गुलाबी सर्दी का असर जारी, नागौर में सबसे ठंडी रात दर्ज

Thu, 16 Oct 2025 07:39 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 16 Oct 2025 07:39 AM IST
सार

उत्तरी हवाओं के असर से राजस्थान में गुलाबी सर्दी बनी हुई है। नागौर में रात का तापमान 14.8°C रहा। शेखावाटी और बीकानेर संभाग के शहरों में भी ठंडी हवाएं चलीं। अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
"Pink Winter Grips Rajasthan: Nagaur Records Coldest Night at 14.8°C"
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजस्थान में इन दिनों उत्तरी हवाओं के चलते गुलाबी सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 15 से अधिक शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, चूरू, झुंझुनूं और बीकानेर संभाग के शहरों में सर्द हवाओं की मौजूदगी से ठंड का एहसास बढ़ गया है। राज्य में बुधवार को सबसे सर्द रात नागौर में दर्ज हुई, जहां न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सीकर में 15, पिलानी में 16, टोंक में 16.1, अजमेर में 16.3 और चूरू में 17.3 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा। प्रदेश में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 2 से 3 डिग्री तक नीचे चल रहा है। 

दिन में हल्की गर्मी, रात में सर्दी का असर 
दिन के समय मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, जिससे हल्की गर्मी महसूस हुई। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और गंगानगर में अधिकतम तापमान 26 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। जयपुर, सीकर, अलवर और कोटा जैसे शहरों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

विज्ञापन

यह भी पढें-  Jaipur News: एसएमएस अस्पताल में प्रोस्टेट का इलाज अब बिना सर्जरी, शुरू हुई रेज़्युम थेरेपी

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में भी रहेगा ठंड का असर
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तर भारत में हाल ही में हुई बर्फबारी और लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण अगले कुछ दिन राजस्थान में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। खासतौर पर बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और चूरू जिलों में सुबह-शाम सर्द हवाओं के चलते ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।

राज्य में ठंड का यह दौर अक्टूबर के मध्य में ही दस्तक देकर मौसम में बदलाव का संकेत दे चुका है। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश या अत्यधिक ठंड की संभावना से इनकार किया है, लेकिन सर्द हवाओं के प्रभाव से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed