फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Operation Sindoor is not completely over yet Defence Minister Rajnath Singh reveals in Jaipur

Jaipur: 'ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ', जयपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का खुलासा

Thu, 15 Jan 2026 08:01 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 15 Jan 2026 08:01 PM IST
सार

Jaipur: सेना के शौर्य संध्या कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ शुरु किया गया ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक की आतंकवाद की मानसिकता कायम रहेगी।

विज्ञापन
Operation Sindoor is not completely over yet Defence Minister Rajnath Singh reveals in Jaipur
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जयपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को सेना के शौर्य संध्या कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भारत का शांति स्थापित करने का प्रयास तब तक जारी रहेगा, जब तक आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली मानसिकता पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर से हमने अपने राष्ट्रीय चरित्र को उजागर किया: राजनाथ सिंह 
एसएमएस स्टेडियम में आयोजित शौर्य संध्या कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने न केवल अपनी सैन्य शक्ति दिखाई है, बल्कि अपने राष्ट्रीय चरित्र को भी उजागर किया है।"
विज्ञापन


भारत के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर
रक्षा मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ उठाए गए कदम सोच-समझकर और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ किए गए। उन्होंने कहा, "इसी दृष्टिकोण के कारण ऑपरेशन सिंदूर को भारत के इतिहास में केवल एक सैन्य अभियान के रूप में नहीं, बल्कि साहस और संतुलन का प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रणथंभौर में टाइगर शावक ने पेड़ पर दिखाया खेल, सैलानी हुए दंग

आतंकवाद की विचारधारा जब तक मौजूद तब तक चलेगा ऑपरेशन सिंदूर
सिंह ने ऑपरेशन में शामिल सुरक्षा बलों की बहादुरी की सराहना की और दोहराया कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक आतंकवाद की विचारधारा मौजूद है। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। आतंकवाद की मानसिकता कायम रहने तक हमारी शांति स्थापित करने की कोशिश जारी रहेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed