{"_id":"658ad53b050661138e057e4a","slug":"number-of-corona-infected-in-jaipur-reached-14-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Corona Update: जयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 14, कुल आंकड़ा 28 तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Corona Update: जयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 14, कुल आंकड़ा 28 तक पहुंचा
Tue, 26 Dec 2023 06:59 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 26 Dec 2023 06:59 PM IST
सार
Rajasthan Corona Update: राजस्थान में मंगलवार को 3 कोरोना पॉजिटिव केस और मिले हैं। इनमें 1 जयपुर, 1 अजमेर और 1 सीकर से है। प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों की संख्या जयपुर में है। यहां एक्टिव केस की संख्या 14 हो चुकी है। राजस्थान में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 28 पहुंच गया है। हालांकि आज संक्रमितों में से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।
विज्ञापन
जयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 14
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 28 हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित जयपुर में हैं। दूसरे नंबर पर अलवर है, जहां कुल 3 एक्टिव केस हैं। इनके अलावा सीकर, सवाईमाधोपुर, नागौर, जोधपुर, झुंझुनू, जैसलमेर, चूरू, दौसा, अजमेर और अलवर में भी कोरोना संक्रमित केस हैं।
विज्ञापन
608 कोरोना सैंपल लिए गए
प्रदेश भर में आज 608 कोरोना सैंपल लिए गए जिसमें 3 पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को देखते हुए अस्पतालों में जांच किट, दवा एवं अन्य संसाधनों को उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन