फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: Ashok Gehlot in Bikaner Says- No Rift in Party, Time to Move On; Targets Centre

Rajasthan: बीकानेर में बोले गहलोत- पार्टी में कोई मतभेद नहीं, पुरानी बातें भूलनी होंगी, केंद्र पर निशाना साधा

Fri, 01 Aug 2025 11:26 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 Aug 2025 11:26 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बातचीत के दौरान मीडिया को भी घेरे में लेते हुए कहा कि मेनस्ट्रीम मीडिया का मौन खतरनाक है।
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Ashok Gehlot in Bikaner Says- No Rift in Party, Time to Move On; Targets Centre
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस नेता बी डी कल्ला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने एक बार फिर अपनी स्पष्टवादिता से चर्चा में आते हुए मीडिया और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि अब कोई दूरियां नहीं हैं, कोई मतभेद नहीं हैं। अगर आप गुटबाजी की बात करते हैं तो इसका दोष मैं मीडिया को दूंगा। बीकानेर में जब उनसे पूछा गया कि पोस्टरों में सचिन पायलट की तस्वीर नहीं है, तो गहलोत ने इस सवाल को हल्के में लेते हुए कहा कि ये छोटी बातें हैं। कई बार मेरे भी पोस्टर नहीं लगते तो क्या फर्क पड़ता है? मैं इन फोटो के चक्करों में नहीं पड़ता।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर की टूटी सड़कों और जलभराव पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों से चार हफ्तों में मांगा जवाब
विज्ञापन


मानेसर प्रकरण को लेकर गहलोत बोले- हर घटनाक्रम को याद रखेंगे तो आगे कैसे बढ़ेंगे? पुरानी बातें भूलनी होंगी। हमें कांग्रेस को मजबूत करना है। देश को आज कांग्रेस की जरूरत है, तभी लोकतंत्र बचेगा। गौरतलब है कि मानेसर प्रकरण में कांग्रेस के कई विधायक बगावत के मूड में थे। गहलोत ने कहा कि देश में बढ़ता ध्रुवीकरण चिंताजनक है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर सीधे हमला करते हुए पूछा- आप अचानक हिंदी को लेकर इतने आक्रामक क्यों हो गए? हिंदी हमारी मातृभाषा है, लेकिन आप इसे दक्षिण भारत के खिलाफ राजनीतिक हथियार क्यों बना रहे हो? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दक्षिण भारत में अपनी राजनीतिक पकड़ न होने के कारण वहां हिंदी का मुद्दा उछालकर ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की विविध भाषाएं हमारी ताकत हैं, इन्हें बांटने की कोशिश खतरनाक है। अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेता अगर ऐसे बयान दे रहे हैं, तो इसका मतलब साफ है कि यह एक सोची-समझी साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीडिया की निष्पक्षता खो चुकी है। आजादी के समय मीडिया, बुद्धिजीवी, उद्योगपति, सब देशहित में बोलते थे। आज सब चुप हैं। सोशल मीडिया से काम चलाया जा रहा है। मेनस्ट्रीम मीडिया का मौन खतरनाक है। गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि यह वक्त देश को बचाने का है, न कि आपसी मतभेदों को बढ़ाने का। उन्होंने दो टूक कहा- हम सबका फर्ज है कांग्रेस को मजबूत करना, तभी लोकतंत्र और संविधान को बचाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed