फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   nota votes affected results of 13 seats in rajasthan election 2023

Rajasthan Election Result: राजस्थान में नोटा से 13 सीटों के नतीजे प्रभावित, हार-जीत के अंतर से अधिक वोट पड़े

Wed, 06 Dec 2023 06:07 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 06 Dec 2023 06:07 AM IST
सार

जहाजपुर में कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर 580 वोट से हारे, जबकि यहां नोटा को 2542 वोट पड़े। कोटपुतली में मंत्री राजेंद्र यादव की हार का अंतर महज 321 था, जबकि 1344 वोट नोटा को मिले।

विज्ञापन
nota votes affected results of 13 seats in rajasthan election 2023
नोटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव में 13 सीटें ऐसी रहीं, जहां नोटा ने नतीजों को काफी हद तक प्रभावित किया। इन सीटों पर नोटा के वोट हार-जीत के अंतर से अधिक रहा। अगर नोटा को चुनने वालों ने किसी प्रत्याशी को चुना होता तो परिणाम बदल सकते थे। कई सीटें तो ऐसी रहीं, जहां जीतने-हारने वाले उम्मीदवार के वोटों में महज 300 से 400 वोटों का अंतर रहा। जबकि नोटा पर पड़े वोट की संख्या 700 से एक हजार मतों तक थी।

विज्ञापन


हवामहल में रोचक मुकाबला
जयपुर की हवामहल सीट भाजपा के संत बालमुकुंदाचार्य ने 974 मतों से जीती। 19 राउंड की मतगणना में 18वें राउंड तक वह कांग्रेस प्रत्याशी से पीछे रहे। समर्थकों ने भी आस छोड़ दी थी, मगर अंतिम राउंड में उन्हें बढ़त मिल गई। इस सीट पर नोटा पर 1463 मत पड़े। जहाजपुर में कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर 580 वोट से हारे, जबकि यहां नोटा को 2542 वोट पड़े। कोटपुतली में मंत्री राजेंद्र यादव की हार का अंतर महज 321 था, जबकि 1344 वोट नोटा को मिले।
विज्ञापन


इन सीटों पर नोटा ने बिगाड़ा गणित
सीट  नोटा हार जीत का अंतर
नसीराबाद 1392 1135
कठूमर 738 409
बांसवाड़ा 3528 1400
बायतू 2173 910
चौहटन 3901 1428
आसींद 2029 1526
जहाजपुर 2542 580
कोटपूतली 1344 321
हवामहल 1463 974
भीनमाल 4084 1027
जायल 2200 1565
खींवसर 2130 2059
मावली 2411 1567

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed