फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: At OBC Wing Conference, Gehlot Says- BJP Creates an Atmosphere as If Only They Are Hindus

Rajasthan: ओबीसी विंग के सम्मेलन में बोले गहलोत- बीजेपी वाले ऐसा माहौल बनाते हैं, जैसे सिर्फ वे ही हिंदू हैं

Sat, 19 Jul 2025 07:17 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 19 Jul 2025 07:17 PM IST
सार

पीसीसी में आयोजित ओबीसी विंग के सम्मेलन में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जातिगत जनगणना को लेकर निशाना साधा। गहलोत बोले कि बीजेपी वाले ऐसा माहौल बनाते हैं जैसे सिर्फ वे ही हिंदू हैं, जबकि हमारे तो नेताओं के नाम के आगे राम का नाम जुड़ा है।

विज्ञापन
Rajasthan: At OBC Wing Conference, Gehlot Says- BJP Creates an Atmosphere as If Only They Are Hindus
राजस्थान कांग्रेस न्यूज - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आज ओबीसी काउंसिल की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राम हमारे हैं, बीजेपी ने उन पर कब्जा कर लिया है। गहलोत बोले- ज्यादातर ओबीसी की जातियां धार्मिक होती हैं। बीजेपी वाले धर्म की बात करते हैं और ऐसा माहौल बनाते हैं, जैसे हम तो हिंदू हैं ही नहीं। क्या आप और हम राम का नाम नहीं लेते?  हमारे तो अधिकांश नेताओं के नाम के आगे ही राम का नाम लगा हुआ है। जैसे नाथूराम मिर्धा, परसराम मदेरणा... बीजेपी के कितने नेताओं के नाम के आगे राम लगा हुआ है?

विज्ञापन


गहलोत ने बिहार चुनाव और जातिगत जनगणना का मुद्दा भी छेड़ते हुए कहा कि राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना की मुहिम चलाई है। राहुल गांधी ने संसद में कहा था कि मोदीजी आप नहीं तो मैं जातिगत जनगणना करवाऊंगा। इसके बाद देश को तेलंगाना मॉडल दिया गया और फिर केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना करवाने की घोषणा की। गहलोत बोले कि अभी हमें आशंका है। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। लोगों को आशंका है कि मोदी ने बिहार चुनाव के कारण कैबिनेट से जातिगत जनगणना की घोषणा करवा दी। हो सकता है जैसे ही बिहार चुनाव खत्म हों, वे इसमें कोई अड़ंगा लगा दें। चुनाव निपटते ही कहीं कोर्ट से स्टे करवा दें। बीजेपी और केंद्र सरकार की कोई साख नहीं रही है, इसलिए लोग शक कर रहे हैं। देश मोदी के साथ नहीं है, 69 फीसदी लोग मोदी के खिलाफ हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: विद्यार्थियों से अनैतिक कृत्य करने के आरोप में शिक्षक बर्खास्त, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओबीसी के लोगों को पता ही नहीं है कि राहुल गांधी उनके हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। राज भले मोदी कर रहे हैं। हम लोग कई बार मार्केटिंग कम करते हैं। मोदी इसके मास्टर हैं। मोदी के साथ देश नहीं है। मोदी को 31 प्रतिशत वोट मिले थे, 69 फीसदी लोगों ने उनके खिलाफ वोट दिया था। घबराने की जरूरत नहीं है, देश मोदी के साथ नहीं है।


विश्व गुरू बनने की बात उन्होंने कहा कि विश्व गुरू ऐसे नहीं बनता है, विश्व गुरू बनने के लिए पूरा मुल्क पहले एकजुट रहे, जिसका राहुल गांधी ने आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अन्याय किसी के साथ नहीं होना चाहिए, चाहे वो किसी भी जाति या धर्म का हो। 

उन्होंने कहा कि एक तरफ हम विश्व गुरू बनने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऑपरेशन सिंदूर में हमारे पड़ोसी मुल्क भी हमारे साथ नहीं आए। दुनिया का कोई मुल्क हिंदुस्तान के साथ खड़ा नहीं रहा है। ये प्रधानमंत्री मोदीजी और एनडीए गवर्नमेंट के लिए सोचने की बात है कि पाकिस्तान के साथ में तो चाइना और तुर्की हो गया लेकिन हमारे साथ में कोई मुल्क क्यों नहीं आया? अमेरिका को तो आप छोड़ो रशिया जो हमारा दोस्त था वो भी नहीं आया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed