New Year: नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाई तो चालान नहीं, वाहन ही होगा जब्त, जयपुर में आज 1800 जवान रहेंगे तैनात
New Year 2025: नए साल पर जश्न के नाम पर हुडदंग करने वालों के खिलाफ पुलिस इस बार बेहद सख्त एक्शन लेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का चालान नहीं होगा, बल्कि उनका वाहन ही जब्त कर लिया जाएगा।
विस्तार
राजस्थान में नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर में भी पर्यटन स्थलों पर जबरदस्त भीड़ रही है। खास तौर पर दिल्ली से यहां रिसॉर्ट्स में बहुत बड़ी तादाद में न्यू ईयर पार्टी की बुकिंग हुई है। ऐसे में यहां पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ एडवाइजरी जारी की है। ऐसे मामले में वाहन चालक का सिर्फ चालान ही नहीं होगा, गाड़ी को ही जब्त कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, शहर में इस दौरान विशेष नाकाबंदी रहेगी। जयपुर में थाना पुलिस समेत 1500 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 300 होमगार्ड जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है।
चारदीवारी में यातायात का रहेगा डायवर्जन
जयपुर पुलिस के एडिशनल पुलिस कमिश्नर ट्रैफिक योगेश दाधीच ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों, पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों, मुख्य बाजारो और विशेष कर चारदीवारी मे ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों व धार्मिक स्थलों पर यातायात के अत्यधिक दबाव के कारण आमजन और पर्यटको को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने के चलते चारदीवारी क्षेत्र में ट्रैफ़िक सिस्टम में बदलाव किया गया है। जयपुर ट्रैफिक सिस्टम में बदलाव कल सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आमेर और चारदीवारी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बड़ी चौपड़ से आमेर की तरफ यातायात सामान्य रहेगा, लेकिन आमेर से बड़ी चौपड़ की तरफ आने वाले सामान्य यातायात को आमेर से आमेर तिराहा दिल्ली रोड की तरफ डायवर्ट रहेगा। सुभाष चौक से बड़ी चौपड़ की तरफ आने वाला सामान्य यातायात सुभाष चौक से चार दरवाजा, घोडा निकास रोड, रामगंज चौपड से बड़ी चौपड़, घाटगेट, गलता गेट अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेगा.रामगढ मोड से बड़ी चौपड़ की तरफ आने वाला सामान्य यातायात रामगढ मोड से धोबीघाट, दिल्ली बाईपास, गलता गेट, टी.पी. नगर से अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेगा। चारदीवारी क्षेत्र में अजमेरी गेट, न्यूगेट, सांगानेरी गेट, घाटगेट, गलतागेट, रामगढ मोड, संजय सर्किल से मिनी/सिटी बसो का प्रवेश निषेध रहेगा। इन बसों को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो से संचालित किया जायेगा। बांदरवाल गेट से प्रवेश करने वाले वाहन बांदरवाल गेट से नगर परिषद की मोरी, जनानी ड्योडी, सार्दुल सिंह की नाल, गणगौरी बाजार की तरफ जा सकेंगे.इसके अलावापर्यटक बसो का चारदिवारी में सांगानेरी गेट से प्रवेश रहेगा और निकास रामगढ मोड की तरफ से रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.