{"_id":"685298c6e1390536bf0a4f94","slug":"monsoon-update-monsoon-arrives-early-imd-issues-heavy-rain-alert-for-jaipur-and-kota-divisions-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Update: आ गया मानसून... मौसम विभाग ने आधिकारिक घोषणा की, जयपुर और कोटा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon Update: आ गया मानसून... मौसम विभाग ने आधिकारिक घोषणा की, जयपुर और कोटा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी
Wed, 18 Jun 2025 04:18 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 18 Jun 2025 04:18 PM IST
सार
राजस्थान में पूरे जोश के साथ मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसे साथ ही प्रदेश के कुछ भागों में अगले दो-तीन दिनों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आखिरकार मानसून ने राजस्थान में अपनी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 18 जून को मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा की। इस बार राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून सामान्य तिथि से करीब 7 दिन पहले पहुंच गया है।
विज्ञापन
वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा राज्य के बाड़मेर, जोधपुर और जयपुर से होकर गुजर रही है। विभाग का कहना है कि आगामी 2 से 3 दिनों में मानसून राज्य के और भी क्षेत्रों में आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: मानसून की धमाकेदार एंट्री, दक्षिणी राजस्थान के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 18, 19 और 20 जून को जयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।
विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने और जलभराव वाले इलाकों से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी कृषि संबंधी कार्यों में सावधानी बरतने की अपील की गई है। राज्य में मानसून के समय से पहले पहुंचने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। साथ ही किसानों के लिए यह एक शुभ संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन