{"_id":"68b2530c6969e341fe018ffb","slug":"miss-teen-international-2025-grand-finale-to-be-held-in-jaipur-on-august-31-24-countries-to-participate-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3344470-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: शाही अंदाज में होगा मिस टीन इंटरनेशनल 2025 का ग्रैंड फिनाले, 24 देशों की सुंदरियां जलवा बिखेरेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: शाही अंदाज में होगा मिस टीन इंटरनेशनल 2025 का ग्रैंड फिनाले, 24 देशों की सुंदरियां जलवा बिखेरेंगी
Sat, 30 Aug 2025 08:40 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 08:40 AM IST
सार
भारत विश्व की सबसे प्रतिष्ठित टीन ब्यूटी कॉम्पीटिशन मानी जाने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। कल इस सौंदर्य प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले जयपुर में होगा।
विज्ञापन
24 देशों की प्रतिभागी जयपुर पहुंचीं
विस्तार
भारत पहली बार विश्व स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की मेजबानी कर रहा है। इसका ग्रैंड फिनाले 31 अगस्त को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में दुनिया के 24 देशों की खूबसूरत प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। मिस टीन इंटरनेशनल को विश्व की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित टीन ब्यूटी कॉम्पीटिशन माना जाता है।
विज्ञापन
फाइनलिस्ट प्रतिभागी कनाडा, बोत्सवाना, कोलंबिया, क्यूबा, डोमिनिक रिपब्लिक, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, मैक्सिको, नामीबिया, नीदरलैंड, पैराग्वे, पेरू, फिलीपींस, प्यूर्टो रिको, रोमानिया, स्पेन, श्रीलंका, अमेरिका, वेनेजुएला, वियतनाम और जिम्बाब्वे से आई हैं। भारत का प्रतिनिधित्व कजियाह लिज मेजो कर रही हैं। भारत की ओर से इस तरह का आयोजन फैशन इंडस्ट्री में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती पहचान का प्रमाण है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Udaipur News: उदयपुर विकास प्राधिकरण ने बहुमंजिला रिसोर्ट को किया सील, जानें क्यों की गई कार्रवाई
विज्ञापन
जयपुर विश्व में अपनी धरोहरों और शाही अंदाज के लिए प्रसिद्ध है और इस प्रतियोगिता से भारत की संस्कृति, कला और परंपरा को वैश्विक पहचान मिलेगी।
जनसंपर्क अधिकारी सर्वेश कश्यप ने कहा कि यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक होगी और 24 देशों की प्रतिभागी अपने-अपने देश लौटकर भारत और जयपुर की अद्भुत मेहमाननवाजी और राजशाही अंदाज की चर्चा करेंगी। साथ ही अक्टूबर 2025 में भारत मिस टीन यूनिवर्स 2025 की भी मेजबानी करेगा, जिसमें 75 देशों की प्रतिभागी शामिल होंगी।
यह आयोजन न केवल फैशन की दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर को भी वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।